Wednesday, September 16, 2026

TOP NEWS

PF और पेंशन पर...

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: EPFO की सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 की गई। जानिए आपकी इन-हैंड सैलरी, पीएफ फंड और मंथली पेंशन पर क्या होगा इसका असर।

जन अधिकार पार्टी जनशक्ति...

जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक दीप्ति सिंह का पुतला फूंका,...

बिहार के जहानाबाद में...

बिहार के जहानाबाद (हुलासगंज) में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई। 20 लाख की नकली दवा समेत 50 लाख का अवैध उत्पाद जब्त। पढ़ें नकली दवाओं के इस काले कारोबार की पूरी रिपोर्ट और बचाव के उपाय।

टोडा कल्याणपुर में चकबंदी...

टोडा कल्याणपुर में चकबंदी पर संग्राम, 100 परिवारों ने तहसील घेरीभाकियू (रोड) अध्यक्ष...
Homeमध्य प्रदेशमस्जिद के सामने हो गया पथराव, गणेश सवारी में निकाली गई लव...

मस्जिद के सामने हो गया पथराव, गणेश सवारी में निकाली गई लव जिहाद की झांकी, भारी पुलिस बल तैनात

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज उज्जैन/मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर में भगवान गणेश की सवारी के दौरान उपजे विवाद ने तनाव का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, सवारी में बनाई गई लव जिहाद की झांकी को लेकर आपत्ति जताई गई। जैसे ही झांकी मोती मस्जिद के पास से गुजरी, उस पर पथराव हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया।

मुस्लिम समाज का विरोध, तहसील कार्यालय का घेराव

बताया जा रहा है कि झांकी में दिखाए गए पुतलों पर टोपी, दाढ़ी और बुर्का पहनाए जाने पर मुस्लिम समाज ने आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद करीब 200 से ज्यादा लोग तहसील कार्यालय पहुंचे और विरोध जताया। समाज के लोगों ने मांग की कि विवादित हिस्से को तुरंत हटाया जाए। एसडीएम ने मौके पर बदलाव करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ युवा नाराज होकर वहां से चले गए।

पुलिस-प्रशासन की सख्ती, माहौल शांत

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। झांकी में आवश्यक बदलाव कर जुलूस को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। सवारी में एक हजार से ज्यादा लोग शामिल थे, लेकिन अब माहौल शांतिपूर्ण है। प्रशासन ने बताया कि घटना के दौरान लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में पथराव की पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments