Saturday, October 24, 2026

TOP NEWS

ट्रंप का बड़ा दावा:...

Donald Trump Claim: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, 250% टैरिफ लगाने और अमेरिका से कारोबार बंद करने की धमकी देकर रुकवाई थी भारत-पाकिस्तान की जंग। जानें पूरी खबर।

MoRTH का बड़ा फैसला:...

Car Safety Rules India: भारत में 1 अक्टूबर 2030 से सभी नई कारों में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक (AEBS) अनिवार्य होगा। ड्राइवर को झपकी आने पर अलार्म बजाएगी गाड़ी।

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर...

ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे दारुल कुरान मदरसे पर बाल आयोग और CWC की बड़ी छापेमारी। बंद कमरे से मिलीं 8 बच्चियों समेत 26 बच्चे रेस्क्यू; मदरसा सील, जांच जारी।

MP Semiconductor Summit 2026:...

"मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026: एमपी में चिप, बैटरी और डेटा सेंटर पर ₹15,000 करोड़ का निवेश। इंदौर बनेगा नया हाई-टेक हब, मिलेंगे 20,000 से ज्यादा रोजगार। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।"
Homeछत्तीसगढमहिला सशक्तिकरण और बाल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही राज्य सरकारः...

महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही राज्य सरकारः मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

//समाचार//

महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही राज्य सरकारः मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

’रजत महोत्सव अंतर्गत कोरबा में महतारी सम्मेलन का हुआ आयोजन’

कोरबा से जिला ब्यूरो चीफ महेन्द्र सोनवानी की खास रिपोर्ट
NTV TIME छत्तीसगढ़

कोरबा, 15 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार रजत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इंदिरा स्टेडियम, टी.पी नगर, कोरबा में महतारी सम्मेलन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं की उन्नति के लिए चलाई जा रही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा बाल विवाह निषेध हेतु उपस्थितजनों को शपथ भी दिलाई।
अपने उद्बोधन में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि शासन का संकल्प है कि बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान प्राप्त हो तथा महिलाएँ आत्मनिर्भर बनकर समाज की रीढ़ बनें। उन्होंने यह भी कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचना चाहिए। आज महिलाएँ और बेटियाँ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही हैं।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने भी संबोधित करते हुए कहा कि शासन की अनेक योजनाएँ महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं। आज महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और आत्मनिर्भरता के साथ समाज की दिशा तय कर रही हैं। सम्मेलन के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाली माताओं एवं बहनों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिले के मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments