Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

गोवा को ड्रग्स हब...

गोवा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भाजपा को 'रावण' और कांग्रेस को 'राम' बताया। उन्होंने गोवा को ड्रग्स हब बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि छोटे दलों को वोट देने से सीधे भाजपा को फायदा होता है। पढ़ें पूरी खबर।

बुधनी में आदिवासियों के...

मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा के कोसमी गांव में गरीब आदिवासियों के घरों पर प्रशासन के बुलडोजर चलने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद पीड़ितों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने मौके से ही मुख्य सचिव को फोन लगाकर कड़ी फटकार लगाई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

लव मैरिज का खौफनाक...

गाजियाबाद के खोड़ा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या। मकान मालिक को फंसाने के लिए किया रोने का नाटक। पुलिस ने 12 घंटे में किया भंडाफोड़। पूरी खबर पढ़ें।

सीहोर के कोसमी गांव...

MP News: सीहोर के कोसमी गांव में वन विभाग की कार्रवाई के बाद प्रभावित आदिवासी परिवारों से मिले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। मुख्य सचिव को दिए पीड़ित परिवारों के तुरंत पुनर्वास और पक्के मकान बनाने के निर्देश। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशम्यूजिकल नाइट कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर

म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर

बैठक व्यवस्था सीमित होने के कारण पास धारकों को मिलेगा प्रवेश
म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर
बैतूल। संगीत प्रेमियों के लिए 11 जनवरी 2025 को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में म्यूजिकल नाइट का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले की प्रमुख सामाजिक संस्था संतुलन समिति के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध गायक गायिका और ढोलक वादक आ रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। संतुलन समिति के अध्यक्ष सजल प्रशांत गर्ग ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में बैठक व्यवस्था सीमित होने के कारण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रवेश पास जारी किए गए हैं।
चार श्रेणी में होगी बैठक व्यवस्था
आयोजन समिति के योगी खण्डेलवाल ने बताया कि बैठक व्यवस्था चार भागों में वितरित की गई है इसमें सबसे आगे प्लैटिनम पास धारकों के लिए रहेगी। दूसरे नंबर पर डायमंड पास धारक, तीसरे नंबर पर गोल्ड पास धारकों और चौथे नंबर पर सिल्वर पास धारकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। बैठक व्यवस्था सीमित होने के कारण कार्यक्रम में किसी तरह की अव्यवस्था ना हो इसलिए पास जारी किए गए हैं। पास की कैटेगरी के हिसाब से प्रवेश गेट तय किए गए हैं। पास के पीछे ही प्रवेश की जानकारी दी गई है कि उसे पास पर किस गेट से प्रवेश मिलेगा।
इनसे कर सकते हंैं संपर्क
आयोजन समिति के सूरत राम धुर्वे ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने और संगीत का आनंद उठाने के लिए जो भी इच्छुक व्यक्ति हैं उन्हें पास लेने में असुविधा न हो इसके लिए शहर में प्रवेश पास वितरित करने के लिए व्यवस्था की गई है और भी संबंधित स्थान से पास ले सकते हैं या उसे नंबर पर फोन करके पास की जानकारी ले सकते हैं। रसोई रेस्टारेंट 9425002324, अयोध्या रेस्टारेंट 9425003238, एबी रेस्टारेंट 7725809888, बतरा जूस सेंटर 9406534681, ओम मेडिकल स्टोर 9425002695, अग्रवाल मॉल 7049072322, मामाजी ज्वेलर्स 9425002983, कैकन रेस्टारेंट 6260494450, पुरोहित डेयरी 9993068833, अबेकिंग 8889285085, चाय सुट्टा बार 8827597372, आदित्य बेकरी 6260556499 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments