Sunday, October 25, 2026

TOP NEWS

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय...

मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में AI ऑडिट से ₹1134 करोड़ की खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। ACS संजय दुबे की फटकार के बाद 135 CMO समेत 392 अधिकारियों पर गाज गिरी है। पूरी खबर पढ़ें।

ECI RTI Dispute: चुनाव...

चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर का नाम और वर्जन बताने से किया इनकार। RTI के जवाब में तकनीकी डेटा को ट्रेड सीक्रेट बताते हुए AI के इस्तेमाल पर दी यह सफाई। पढ़ें पूरी खबर।

राहुल गांधी की 1...

राहुल गांधी की 1 नवंबर को होने वाली महारैली पर छिड़ा विवाद। विपक्ष का दावा- रैली में जुटेंगे 10 लाख लोग; दिल्ली के व्यापारियों ने त्योहारों के बीच 10,000 करोड़ रुपये के बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका जताते हुए किया विरोध। पूरी खबर पढ़ें।

दवा कंपनियों से ₹8,447...

महंगी दवा बेचने वाली कंपनियों से सरकार ₹8,447 करोड़ वसूलेगी, लेकिन ₹5,800 करोड़ कानूनी विवाद में फंसे हैं। जानें इलाज के खर्च और सुप्रीम कोर्ट की सख्ती की पूरी रिपोर्ट।
Homeछत्तीसगढरायपुर : EOW की बड़ी कार्रवाई! CGMSC घोटाले में 2 जीएम, डिप्टी...

रायपुर : EOW की बड़ी कार्रवाई! CGMSC घोटाले में 2 जीएम, डिप्टी डायरेक्टर समेत 5 अधिकारी गिरफ्तार

ईओडब्लू ने सीजीएमएससी के चर्चित रीएजेंट खरीदी घोटाले में पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सीजीएमएससी के दो जीएम शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में EOW एक्शन मोड में है। प्रदेश के कई जिलों में कार्रवाई कर तहलका मचा दिया है। एक बार फिर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन (CGMSC) में करोड़ों के रीएजेंट खरीदी घोटाले में देर रात ईओडब्लू ने पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सीजीएमएससी के दो जीएम के अलावा हेल्थ विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अनिल परसाई को भी हिरासत में लिया गया है।

कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना

वैसे इस मामले में रीएजेंट सप्लायर मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर शाशांक चोपड़ा को ईओडब्लू पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी मुताबिक ईओडब्लू ने कल रात वसंत कौशिक, डॉ. अनिल परसाई, शिरौंद्र रावटिया, कमलकांत पाटनवार और दीपक बांधे को गिरफ्तार कर लिया. ईओडब्ल्यू ने यह कार्रवाई दो आईएएस समेत सीजीएमएससी और हेल्थ विभाग के दर्जन भर अधिकारियों को तलब कर लंबी पूछताछ करने के बाद की है। कुछ ही देर में इन्हें ईओडब्लू कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।

बता दें कि कांग्रेस शासनकाल में स्वास्थ्य विभाग के CGMSC ने मोक्षित कॉरपोरेशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की राजकोष को किस तरह से खाली किया है? इस पूरे मामले को लेकर 660 करोड़ रुपए के गोल-माल को लेकर भारतीय लेखा एंव लेखापरीक्षा विभाग के प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल (ऑडिट) आईएएस यशवंत कुमार ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार पिंगआ को पत्र लिखा था।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments