Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

वायरल फोटो के बाद...

वायरल फोटो पर एक्शन: लोकायुक्त के छापे में 35 करोड़ की संपत्ति पाने वाले पुलिस ड्राइवर फिरोज खान के साथ फोटो सामने आने के बाद इंस्पेक्टर महेंद्र पटेल का हुआ ट्रांसफर। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशविधायक चंद्रशेखर देशमुख ने हरदौली डैम और पानी फिल्टर प्लांट का किया...

विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने हरदौली डैम और पानी फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण

जिला बैतूल

विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने हरदौली डैम और पानी फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण

रिपोर्टर ✍️अविनाश तायवाड़े

मुलताई। नगर में उल्टी दस्त और डायरिया के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए।विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा मुलताई प्रशासन से इस गंभीर विषय को लेकर लगातार फीडबैक लिया जा रहा हैं। विधायक द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई के चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि उपचार के लिए अस्पताल में आए किसी भी क्षेत्र वासियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर इसे सभी तरह से व्यवस्था ठीक करने के प्रशासन को निर्देश दिए हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी एडवोकेट राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि आज विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा हरदौली डैम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। विधायक ने डैम अधिकारियों और कर्मचारियों से हरदौली डैम के जल की शीघ्र जांच करके, उन्हें जल्दी से रिपोर्ट बताने को कहा गया हैं। साथ ही कहा हैं कि डैम के जल की साफ सफाई में किसी भी तरह की लाफरवाही न हों और क्षेत्र की जनता को साफ सुथरा पानी मिले इस पर हमेशा ध्यान दिए जाने की आवश्यकता हैं। इसके बाद विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा खरसाली स्थित पानी फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि पीने के पानी की शुद्धता के साथ कभी समझौता नहीं किया जाएंगा, इसलिए सभी कर्मचारियों को इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत हैं। इस दौरान विधायक चंद्रशेखर देशमुख के साथ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश पाठक और श्यामू ढोमने, राघवेंद्र रघुवंशी, उपस्थिति थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments