Monday, October 26, 2026

TOP NEWS

पानी बर्बाद किया तो...

इंदौर में पानी की बर्बादी करने वालों पर होगी सख्त चालानी कार्रवाई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुबह गलियों में उतरकर लोगों से पानी बचाने की अपील की। दीपावली तक चलेगा नगर निगम का विशेष निगरानी और वीडियो चेकिंग अभियान।

विश्व के एकमात्र चतुर्भुज...

विश्व के एकमात्र चतुर्भुज राम मंदिर मांडू में धूमधाम से मना शरद पूर्णिमा...

इंदौर में दीपावली पर...

इंदौर में दीपावली पर अस्थाई पटाखा दुकानों के लाइसेंस के लिए आवेदन 27 से 30 अक्टूबर 2026 तक लिए जाएंगे। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेशानुसार 3 से 8 नवंबर तक के लिए लॉटरी से जारी होंगे लाइसेंस। नियमों का उल्लंघन और कार्बाइड गन बेचने पर होगी सख्त कार्रवाई।

भाजपा किसान मोर्चा की...

शहपुरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल जी एवं किसान मोर्चा...
Homeमध्य प्रदेशसरपंच,तत्कालीन सचिव औरउपयंत्री को नोटिस जारी

सरपंच,तत्कालीन सचिव औरउपयंत्री को नोटिस जारी

कटनी जिला पंचायत
सरपंच,तत्कालीन सचिव औरउपयंत्री को नोटिस जारी*

ब्यूरो रिपोर्टर सतेंद्र जैन

19 सितंबर को समक्ष में उपस्थित होकर देना होगा जवाब*
कटनी (14 सितंबर )- निर्माण एवं विकास कार्यों हेतु स्वीकृत राशि का उपयोग स्थानीय आवश्यकता के अनुसार, जनहित में, तकनीकी मापदंडों का पालन सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण किए जाने के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत द्वारा अनवरत रूप से दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद गड़बड़ी करने वाली ग्राम पंचायतों और निर्माण एजेंसियों पर पैनी नजर रख सघन निगरानी की जा रही है।
जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के प्रतिवेदन पर नोटिस जारी
जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के सीईओ के प्रतिवेदन के मुताबिक ग्राम पंचायत खलवारा की सरपंच श्रीमती चांदनी मिश्रा, तत्कालीन सचिव संतोष पटेल एवं उपयंत्री आर.बी.सिंह द्वारा वर्ष 2022-23 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण का कार्य अशोक पांडे के घर से मोतीलाल बागरी के घर तक कराये जाने हेतु 4,91,913 रुपए राशि 15 वें वित्त और मनरेगा कंजरवेंस से स्वीकृत की गई थी। निर्माण एजेंसी द्वारा स्वीकृत कार्य प्राक्कलन के अनुसार नहीं कराया जाना और कम कराना जाना पाया गया। प्रतिवेदन के अनुसार बिना कार्य के मूल्यांकन के राशि का आहरण किए जाने एवं शिकायत की जांच के दौरान जांच दल को माप पुस्तिका भी उपलब्ध नहीं कराई गई।
19 सितंबर को समक्ष में उपस्थित होकर देना होगा जवाब
संबंधित प्रकरण में विहित अधिकारी के आदेश पर रीडर शाखा के प्रभारी अधिकारी द्वारा सरपंच एवं तत्कालीन सचिव और उपयंत्री को नोटिस जारी का 19 सितंबर को 2 बजे समक्ष में उपस्थित होकर जवाब एवं दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने को कहा गया है। नोटिस में यह भी लेख किया गया है कि अनुपस्थिति की दशा में मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments