Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

वायरल फोटो के बाद...

वायरल फोटो पर एक्शन: लोकायुक्त के छापे में 35 करोड़ की संपत्ति पाने वाले पुलिस ड्राइवर फिरोज खान के साथ फोटो सामने आने के बाद इंस्पेक्टर महेंद्र पटेल का हुआ ट्रांसफर। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशBHOPAL : जनता को अवैध कॉलोनियों से बचाने कॉलोनाइजरों की सूची जारी

BHOPAL : जनता को अवैध कॉलोनियों से बचाने कॉलोनाइजरों की सूची जारी

प्रदेश में अवैध कॉलोनियों (Illegal colonies) से लोगों को बचाने और उन्हें सही निवेश के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से सरकार (Government) ने प्रदेश में रजिस्टर्ड कॉलोनाइजरों (Registered Colonizers) की सूची (List) जारी की है। इस सूची में कॉलोनाइजरों के नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और कार्यालय का पता भी शामिल किया गया है, ताकि लोग अवैध कॉलोनियों से बच सकें। साथ ही, निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लगातार सर्वेक्षण करें और अवैध कॉलोनियों के बनने पर त्वरित कार्रवाई करें। पूर्व में कॉलोनाइजरों के रजिस्ट्रेशन सिर्फ उसी जिले में होते थे, जहां वे अपना प्रोजेक्ट शुरू करते थे। इसका फायदा उठाकर कई कॉलोनाइजर एक जिले में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद दूसरे जिले में उसी रजिस्ट्रेशन से अवैध कॉलोनियां बना लेते थे। अब सरकार ने कॉलोनाइजरों के रजिस्ट्रेशन को प्रदेश स्तर पर कर दिया है, जिससे वे किसी भी जिले में प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं, लेकिन उनके पास रजिस्ट्रेशन का प्रमाण होना जरूरी होगा।

प्रदेश में आठ हजार अवैध कॉलोनियां

प्रदेश में अब तक लगभग आठ हजार अवैध कॉलोनियां चिन्हित की जा चुकी हैं। इनमें से 600 से अधिक कॉलोनाइजरों पर एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, निकाय अधिकारियों की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर कार्रवाई अपेक्षाकृत धीमी रही है। सरकार अब कड़े नियम और कानून बनाने की तैयारी कर रही है, ताकि अवैध कॉलोनियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। इसके लिए वार्ड प्रभारी को जिम्मेदारी दी जाएगी कि वे अवैध कॉलोनियों के निर्माण होते ही उन पर कार्रवाई करें।

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सजा और जुर्माने का प्रस्ताव

सरकार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधान बनाने जा रही है। इसके तहत अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर कॉलोनाइजरों के खिलाफ जुर्माना और सजा का प्रावधान किया जाएगा। जुर्माना 50 लाख रुपये तक हो सकता है, जबकि कॉलोनाइजर को 10 साल तक की सजा भी हो सकती है। हालांकि, इन दंड और सजा के प्रावधानों पर अंतिम निर्णय कैबिनेट द्वारा लिया जाएगा। प्रदेश के बड़े शहरों में अवैध कॉलोनियों का निर्माण सबसे अधिक भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में हुआ है। इंदौर में 200 से अधिक कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि भोपाल और ग्वालियर में भी इस समस्या का सामना किया जा रहा है। हाल ही में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्यवाही की समीक्षा की और निकायों से इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। मंत्री ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मुहिम चलाकर साइन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि लोग इन कॉलोनियों से बच सकें और बिना जानकारी के इन क्षेत्रों में निवेश न करें।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments