Monday, September 21, 2026

TOP NEWS

सावधान! अपने नाम की...

DoT SIM Card Warning: अपने नाम की सिम किसी और को देने या फर्जी आईडी इस्तेमाल करने पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और होगी 3 साल की जेल। जानें खुद को सुरक्षित रखने का तरीका।

दसई उप मंडी में...

सरदारपुरदसई उप मंडी में 10 टन एवं 50 टन क्षमता के नवीन टोल...

महाकाल मंदिर में शर्मनाक...

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड्स द्वारा महिला श्रद्धालु से मारपीट और बाल खींचने का वीडियो वायरल। पीड़ित महिला ने बेटी से भी बदसलूकी का लगाया आरोप।

राम मंदिर में 70...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा! सुप्रीम कोर्ट में SIT बोली- 70 नहीं 105 बार हुई चोरी, सभी घटनाएं CCTV में कैद। 2 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट।
Homeमध्य प्रदेशभोपाल में सनसनीखेज वारदात: चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में सटाकर...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में सटाकर मारी गोली, निशातपुरा पुलिस चौकी के सामने युवक की मौत

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में सटाकर मारी गोली, निशातपुरा पुलिस चौकी के सामने युवक की मौत

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ निशातपुरा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक चलती मोटरसाइकिल पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज बात यह है कि वारदात निशातपुरा पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई, जहाँ बाइक पर पीछे बैठे दोस्त ने ही बीच में बैठे अपने साथी के सिर में पिस्टल सटाकर ट्रिगर दबा दिया।

गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मछली पकड़ने जा रहे थे तीनों दोस्त

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 21 वर्षीय इखलास उर्फ ताशी के रूप में हुई है, जो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का ही निवासी था और पेंटरी (पेंटर) का काम करता था। रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे ताशी अपने दोस्त अलीम उर्फ अल्लू और एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर मछली पकड़ने जा रहा था।

बाइक उनका तीसरा साथी चला रहा था, ताशी बीच में बैठा था और आरोपी अलीम सबसे पीछे वाली सीट पर था। जैसे ही उनकी बाइक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित निशातपुरा पुलिस चौकी के सामने पहुंची, अलीम ने अचानक अपनी कमर से 32 बोर की पिस्टल निकाली और ताशी के सिर के पिछले हिस्से से सटाकर गोली मार दी।

हत्या के बाद तीसरे साथी को बंदूक दिखाकर डराया, सिंधी कॉलोनी में हुआ फरार

फायरिंग होते ही ताशी लहूलुहान होकर नीचे गिर गया और गाड़ी चला रहा युवक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अलीम ने बाइक चला रहे तीसरे युवक के सिर पर पिस्टल तान दी और उसे डरा-धमकाकर बाइक आगे बढ़ाने को कहा। आरोपी उसे जबरन अपने साथ सिंधी कॉलोनी तक ले गया और वहां पहुंचते ही बाइक से उतरकर फरार हो गया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद घबराया हुआ तीसरा युवक वापस घटनास्थल पर पहुंचा और वहां मौजूद लोगों व पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

15 दिन पुराना ‘महिला विवाद’ बना हत्या का कारण

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि इस खूनी खेल के पीछे करीब 15 दिन पुरानी रंजिश थी। दरअसल, अमन कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को आरोपी अलीम अपनी बहन मानता था। ताशी उस महिला से बातचीत करता था, जो अलीम को बिल्कुल पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर 15 दिन पहले भी दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें ताशी का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया था। हालांकि, बाद में आपसी समझाइश से दोनों के बीच राजीनामा हो गया था, लेकिन अलीम ने मन में रंजिश पाल रखी थी और रविवार सुबह मौका मिलते ही उसने ताशी को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस चौकी पर कोई मौजूद नहीं था, आरोपी की तलाश जारी

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस वक्त सुबह साढ़े 8 बजे यह वारदात हुई, उस समय पुलिस चौकी में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। पुलिस ने घटनास्थल से 32 बोर का एक खाली खोखा बरामद किया है। निशातपुरा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है। पुलिस ने आरोपी अलीम उर्फ अल्लू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments