Friday, November 13, 2026

TOP NEWS

स्वच्छता रैंकिंग के नतीजों...

स्वच्छ सर्वेक्षण नतीजों पर इंदौर की राजनीति गरमाई। कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर को घेरा, तो भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।

यूपी की सियासत में...

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर।

रुड़की को मिली नई...

रुड़की को मिली नई संयुक्त मजिस्ट्रेट, IAS गौरी प्रभात को सौंपी गई जिम्मेदारीअर्जुन...

जम्मू-कश्मीर: सेना के साथ...

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के गोलियों से छलनी शव दच्छन-मरवाह के जंगल में मिले हैं। हमलावर जवानों की राइफलें भी लूट ले गए, सर्च ऑपरेशन जारी है।
Homeबिजनेससोने-चांदी ने तोड़े बिक्री के रिकॉर्ड: दाम घटते ही उमड़े खरीदार, देशभर...

सोने-चांदी ने तोड़े बिक्री के रिकॉर्ड: दाम घटते ही उमड़े खरीदार, देशभर में बिका 72,000 करोड़ का 52 टन सोना

सोने की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर से आई बड़ी गिरावट का सीधा असर इस बार त्योहारी बाजार में देखने को मिला है। धनतेरस और दिवाली के मौके पर देशभर में पिछले साल के मुकाबले सोने की खरीदारी में 30% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की बिक्री में भी 10% का इजाफा हुआ है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, इस त्योहारी सीजन में लोगों ने करीब 72,000 करोड़ रुपए मूल्य का 52 टन सोना खरीदा। इसके अलावा, करीब 5,400 करोड़ रुपए की 300 टन चांदी की भी बिक्री हुई।

रिकॉर्ड स्तर से 38 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना
इस साल सोने के भाव 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि, धनतेरस और दिवाली के दौरान कीमतें घटकर करीब 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गईं। भाव में करीब 38,000 रुपए (21%) की इस नरमी ने उन ग्राहकों को भी बाजार की ओर खींचा, जिन्होंने अधिक महंगाई के कारण अपनी खरीदारी टाल रखी थी।

बिक्री बढ़ने के 3 प्रमुख कारण

  • कीमतों में गिरावट: ऑल-टाइम हाई से दाम नीचे आने पर निवेशकों और आम ग्राहकों ने खरीदारी का सही मौका माना।
  • शादियों का सीजन: नवंबर के मध्य से मार्च तक चलने वाले वेडिंग सीजन के लिए परिवारों ने पहले से ही गहनों की बुकिंग और खरीदारी शुरू कर दी।
  • महीने की शुरुआत में त्योहार: इस बार 6 नवंबर को धनतेरस और 8 नवंबर को दिवाली होने के कारण नौकरीपेशा वर्ग के पास सैलरी और त्योहारी बोनस की नकदी मौजूद थी, जिससे बाजार में खरीदारी का उत्साह बना रहा।

हीरे की मांग में भी उछाल
सोने-चांदी के साथ-साथ इस बार हीरे के आभूषणों की बिक्री में भी तेजी देखी गई। ज्वेलरी इंडस्ट्री के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में धनतेरस और दिवाली के दौरान प्राकृतिक हीरों और हल्के वजन के डिजाइनर गहनों की मांग में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। IBJA के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता के अनुसार, कीमतों में सुधार के बाद बाजार में रुकी हुई मांग (पेंट-अप डिमांड) लौटी है और आगे शादी के सीजन में भी यही रफ्तार बने रहने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments