Thursday, September 10, 2026

TOP NEWS

अमझेरा थाना की केशवी...

अमझेरा थाना की केशवी चौकी पर पुलिस बल नदारदनेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने...

चोरों से ‘फोन’ पर...

गुवाहाटी/गोलाघाट: असम पुलिस विभाग ने भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर आज (10...

अमेरिकी रिपोर्ट का बड़ा...

अमेरिकी रिपोर्ट का बड़ा दावा: भारत के पास पहुंचे 190 परमाणु बम, चीन-पाकिस्तान...

महाराणा प्रताप प्रखण्ड में...

महाराणा प्रताप प्रखण्ड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का...
Homeचंडीगढ़पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर दिव्यांगों और बुजुर्ग, विधवाओं का प्रदर्शन

पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर दिव्यांगों और बुजुर्ग, विधवाओं का प्रदर्शन

पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर दिव्यांगों और बुजुर्ग, विधवाओं का प्रदर्शन

सेक्टर-17 ब्रिज मार्केट में सरकार के खिलाफ जताया रोष, ₹2,500 मासिक पेंशन की मांग

मनोज शर्मा,चंडीगढ़, 10 सितंबर। दिव्यांगजनों और बुजुर्ग विधवाओं की पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर आज सेक्टर-17 स्थित ब्रिज मार्केट में फिजिकली हैंडीकैप्ड एसोसिएशन की चंडीगढ़ शाखा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व सरदार जसविंदर सिंह लकी ने किया। बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं बुजुर्ग विधवाएं प्रदर्शन में शामिल हुईं और सरकार के प्रति अपना रोष जाहिर किया।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मौजूदा महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत को देखते हुए पेंशन में तत्काल वृद्धि कर इसे ₹2,500 प्रति माह किया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण दिव्यांगजनों और बुजुर्ग विधवाओं को रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर जसविंदर सिंह लकी, हरमेश कोरी, हरविंदर पाल सिंह, बीना देवी और विनोद नागपाल सहित अन्य प्रमुख सदस्यों ने पेंशन वृद्धि की मांग को मजबूती से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को दिव्यांगजनों और जरूरतमंद बुजुर्ग विधवाओं की आर्थिक स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उनकी पेंशन में शीघ्र बढ़ोतरी करनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि उनकी मांग पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेकर ₹2,500 मासिक पेंशन सुनिश्चित की जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने में कुछ राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments