Sunday, September 13, 2026

TOP NEWS

जन शिक्षण संस्थान चंडीगढ़...

जन शिक्षण संस्थान चंडीगढ़ में प्रदर्शनी का आयोजन, प्रतिभागियों के कार्यों की सराहनामनोज...

विघ्नहर्ता का आगमन: इस...

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला महापर्व...

धार के मुख्य बाजारों...

धार के मुख्य बाजारों में रेंगते रहे वाहन, त्योहार के समय आनंद चौपाटी...

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा...

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के धार जिला ग्रामीण प्रभारी विकास यादव...
Homeचंडीगढ़परमात्मा का एहसास ही मन को भक्ति, प्रेम और समर्पण के भाव...

परमात्मा का एहसास ही मन को भक्ति, प्रेम और समर्पण के भाव से सराबोर करता है— निरंकारी राजपिता रमित जी

परमात्मा का एहसास ही मन को भक्ति, प्रेम और समर्पण के भाव से सराबोर करता है— निरंकारी राजपिता रमित जी

मनोज शर्मा,चंडीगढ़, 13 सितंबर 2026: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित मेला ग्राउंड में विशाल निरंकारी संत समागम आयोजित हुआ। भारी बरसात के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संत पहुंचे और निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन वचनों का आनंद लिया। वर्षा भी श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति को कम नहीं कर सकी।

समागम में संतों ने गीतों, भजनों एवं विचारों के माध्यम से सतगुरु की शिक्षाओं को सांझा किया, जिससे वातावरण प्रेम, भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो उठा।

यह भी पढ़े

सुपरपावर बनेगा भारत: अमेरिका को पछाड़ नंबर-1 बनने की टाइमलाइन तय!

इस अवसर पर निरंकारी राजपिता रमित जी ने कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य माया, धन-दौलत और शोहरत की चकाचौंध में खोना नहीं, बल्कि परमात्मा की पहचान करना है। सतगुरु द्वारा प्रदान किया गया ब्रह्मज्ञान मनुष्य को उसके वास्तविक स्वरूप से परिचित कर परमात्मा के साथ उसके संबंध का एहसास कराता है।

संसार के आकर्षणों में उलझकर मनुष्य कई बार अपने जीवन के मूल उद्देश्य को भूल जाता है। ब्रह्मज्ञान के माध्यम से जब यह एहसास होता है कि हम परमात्मा के अंश हैं, तो जीवन को सही दिशा और भक्ति को वास्तविक भाव मिलता है।

यह भी पढ़े

महंगे कर्ज का नया अलर्ट! SBI रिसर्च रिपोर्ट का दावा—अक्टूबर से बढ़ सकती हैं होम और कार लोन की दरें

भारी बरसात का आध्यात्मिक भाव प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि आज ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो बरसात भी संतों के प्रेम और भक्ति में शामिल होने आई हो। जिस प्रकार संत वर्षा में भीग रहे हैं, उसी प्रकार वे परमात्मा के एहसास, भक्ति और सतगुरु के प्रेम में भी सदैव भीगे रहें।

अंत में दातार से प्रार्थना की कि सभी श्रद्धालुओं के जीवन में प्रेम, भक्ति और परमात्मा का एहसास निरंतर बना रहे। साथ ही, निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में आयोजित होने वाले वार्षिक संत समागम में श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments