Thursday, August 27, 2026

TOP NEWS

इंदौर में सड़क धंसने...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )गाड़ी अड्डा के हरिजन मोहल्ले में मंगलवार शाम हुआ...

MPCA में रमीज खान...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एमपीसीए की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में छह नए...

इंदौर में अनोखा प्रदर्शन:...

इंदौर में अनोखा प्रदर्शन: कांग्रेस ने लोन पर बांटी शक्कर और पनीर, सरकार...

Nepal Flood News: नेपाल...

नेपाल के पहाड़ी और जलग्रहण क्षेत्रों (Catchment Areas) में बीते 24 घंटों से...
HomeUncategorizedबाराबंकी : आटोलिफ्टर समेत 18 वांछित गिरफ्तार, चोरी के ई-रिक्शा-मोटरसाइकिल और लग्जरी...

बाराबंकी : आटोलिफ्टर समेत 18 वांछित गिरफ्तार, चोरी के ई-रिक्शा-मोटरसाइकिल और लग्जरी वाहन बरामद


मयंक तिवारी

स्वाट-सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई में 07 चोरी की घटनाओं का खुलासा, 04 ई-रिक्शा, 05 बाइक और 21 बैटरियां मिलीं; कोतवाली नगर पुलिस ने 07 वांछितों को दबोचा

बाराबंकी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बाराबंकी पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। स्वाट, सर्विलांस और थाना सफदरगंज की संयुक्त टीम ने एक शातिर आटोलिफ्टर को गिरफ्तार कर चोरी की सात घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे व निशानदेही पर चार ई-रिक्शा, पांच मोटरसाइकिल, 21 ई-रिक्शा बैटरियां तथा .315 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी इस्लामुद्दीन उर्फ बाबू निवासी शाह कटरा, थाना जैदपुर गांवों और कस्बों में रेकी कर भीड़भाड़ वाले स्थानों से वाहन चोरी करता था। वह ई-रिक्शा बुक कर चालक को किसी बंद मकान के बाहर ले जाता और चाबी लाने का बहाना बनाकर ई-रिक्शा लेकर फरार हो जाता था। पूछताछ में सफदरगंज, देवा, जैदपुर, कोतवाली नगर और मसौली क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

कोतवाली नगर पुलिस ने सात वांछितों को पकड़ा

वहीं, थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा संख्या 610/2026 से संबंधित सात वांछित अभियुक्तों को ओबरी जंगल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विनोद यादव, अभिषेक यादव, सूरज कुमार यादव, शैलेन्द्र यादव, विपिन यादव, आनंद कुमार और अनूप यादव शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक महिंद्रा थार बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार कुछ आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।अभियान के दौरान थाना बड्डूपुर पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 किलोग्राम गेहूं बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।बाराबंकी पुलिस के अनुसार 25/26 अगस्त की कार्रवाई में जिलेभर में 10 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments