Sunday, November 1, 2026

TOP NEWS

खंडवा में सरकारी शिक्षिका...

खंडवा में सरकारी शिक्षिका से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के दबाव का मामला। आरोपी पड़ोसी रेत कारोबारी फारूख बांठिया पर FIR दर्ज, पुलिस जांच जारी।

1 नवंबर मध्य प्रदेश...

1 नवंबर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस विशेष: जानें 1956 से अब तक 'अतुल्य भारत के दिल' का गौरवशाली इतिहास, NTV Time पर।

मतदाता सूची में संशोधन...

जानिए 13 करोड़ मतदाताओं के डेटा पर छिड़े विवाद का पूरा सच। रामलेela मैदान में विपक्ष की महारैली और चुनाव आयोग के ASDD दावों का निष्पक्ष राजनीतिक विश्लेषण।

दसई में गोपालकृष्ण ग्राम...

सरदारपुर*दसई में गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत दुधारू गाय की प्रतियोगिता सम्पन्न।सरदारपुर...
Homeमध्य प्रदेशऑपरेशन प्रहार के तहत अमझेरा थाना के दसई चौकी को एक बड़ी...

ऑपरेशन प्रहार के तहत अमझेरा थाना के दसई चौकी को एक बड़ी सफलता लगी हाथ

सरदारपुर

ऑपरेशन प्रहार के तहत अमझेरा थाना के दसई चौकी को एक बड़ी सफलता लगी हाथ

सरदारपुर से दशरथ पाटीदार

जिले में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दसई पुलिस को एक बड़ी स कार्रवाई करते हुए एक खेत से करीब 4 लाख रुपये कीमत के गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं।

दसई चौकी प्रभारी दिनेश सिंह यादव ने बताया कि उन्हें 30 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम निहालपुरा (हनुमंत्या पदमपुरा) निवासी राजाराम उर्फ राजू ने अपने खेत में मिर्ची, तुवर और गन्ना घास की फसल के आड़ में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रखे हैं।

धार एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन में, एएसपी पारूल बेलापुरकर, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार व अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने आरोपी राजाराम उर्फ राधू पिता चम्पालाल निनामा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम निहालपुरा के खेत की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान खेत से कुल 75 नग छोटे-बड़े हरे गांजे के पौधे बरामद किए गए। जब्त किए गए इन पौधों का कुल वजन 19.1 किलोग्राम और अनुमानित बाजार कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

उक्त कार्रवाई में दसई चौकी के प्रधान आरक्षक मेहरबान सिंह गुर्जर व भारत बामनिया, आरक्षकः अमित पाठक, अरविन्द चौहान, लालसिंह भाभर, और महेश सीरवी की भूमिका रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments