Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

वायरल फोटो के बाद...

वायरल फोटो पर एक्शन: लोकायुक्त के छापे में 35 करोड़ की संपत्ति पाने वाले पुलिस ड्राइवर फिरोज खान के साथ फोटो सामने आने के बाद इंस्पेक्टर महेंद्र पटेल का हुआ ट्रांसफर। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशDATIYA : पैसों के विवाद में युवक की हत्या! शव खंडहर में...

DATIYA : पैसों के विवाद में युवक की हत्या! शव खंडहर में दफनाया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दतिया के बसई थाना पुलिस ने हत्या के मामले में मुख्य आरोपी जसवंत लोधी (51) को गिरफ्तार कर लिया है। जसवंत ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर पैसों के विवाद में प्रवेंद्र लोधी की हत्या कर शव को खंडहर में दफना दिया था। घटना 24 फरवरी की है। मुंडरा गांव निवासी रविंद्र लोधी ने प्रवेंद्र लोधी को मछली खाने के बहाने बुलाया। इसके बाद से प्रवेंद्र लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो पीड़ित के पिता खेमराज लोधी ने 1 मार्च को बसई थाना में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में पता चला कि प्रवेंद्र का शव आरोपी रविंद्र लोधी के खंडहरनुमा मकान में दफनाया गया था। थाना प्रभारी सच्चिदानंद शर्मा के नेतृत्व में 4 मार्च को पुलिस ने मुख्य आरोपी जसवंत लोधी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान हत्या में इस्तेमाल किए गए सब्बल और गैंती के अलावा मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।

इस मामले में पुलिस ने जसवंत लोधी, रविंद्र लोधी और ज्ञानवाई लोधी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रविवार को आरोपी की पत्नी ज्ञानवाई अपने पति से मिलने घर पहुंची, जहां उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी का बेटा अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments