Tuesday, November 3, 2026

TOP NEWS

मांडू में बैंक खाते...

मांडू में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों पर लगा फर्जी लोन पास करने का आरोप। पीड़ित ने मांडव थाने सहित धार कलेक्टर और SP से की कड़ी कार्रवाई की मांग।

रील नहीं रियल: सीएम...

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने नव-प्रशिक्षित DSP अधिकारियों को दी बड़ी नसीहत। कहा- सोशल मीडिया पर रील बनाने के बजाय जनता की रियल समस्याएं सुलझाने और महिलाओं-कमजोरों की मदद पर ध्यान केंद्रित करें।

सीएम योगी के पीलीभीत...

सीएम योगी के पीलीभीत पहुंचने से पहले हिंदू महासभा के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट,...

दीपावली से पहले छावनी...

दीपावली से पहले छावनी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियानअर्जुन...
Homeमध्य प्रदेशउपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप पूरी के परिजनों...

उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप पूरी के परिजनों से मिलकर जताई गहरी संवेदना, बोले–दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप पूरी के परिजनों से मिलकर जताई गहरी संवेदना, बोले–दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

सरदारपुर से दशरथ पाटीदार

मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज धार जिले के तहसील सरदारपुर अंतर्गत ग्राम बरमंडल पहुंचकर दिवंगत टीआई दिलीप पूरी के निवास पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
मीडिया से चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। अवैध शराब और आपराधिक मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना की पूरी चैन को टेस्ट कर लिया गया है तथा कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि पूरे प्रदेश में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों और शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकार के अपराध में संलिप्त व्यक्ति चाहे कोई भी हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा एसआईटी के गठन की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी दोषियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि, पत्नी को उप-निरीक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति तथा शहीद का दर्जा दिए जाने की घोषणा दोहराई। साथ ही, परिवार के बच्चों की शिक्षा का समुचित प्रबंध कराने का भी आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments