Tuesday, November 3, 2026

TOP NEWS

उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बरमंडल पहुंचकर शहीद टीआई दिलीप पूरी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने ₹1 करोड़ की सहायता, अनुकंपा नियुक्ति और शराब माफिया पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।

मांडू में बैंक खाते...

मांडू में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों पर लगा फर्जी लोन पास करने का आरोप। पीड़ित ने मांडव थाने सहित धार कलेक्टर और SP से की कड़ी कार्रवाई की मांग।

रील नहीं रियल: सीएम...

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने नव-प्रशिक्षित DSP अधिकारियों को दी बड़ी नसीहत। कहा- सोशल मीडिया पर रील बनाने के बजाय जनता की रियल समस्याएं सुलझाने और महिलाओं-कमजोरों की मदद पर ध्यान केंद्रित करें।

सीएम योगी के पीलीभीत...

सीएम योगी के पीलीभीत पहुंचने से पहले हिंदू महासभा के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट,...
Homeउत्तराखंडदीपावली से पहले छावनी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग...

दीपावली से पहले छावनी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान

दीपावली से पहले छावनी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। दीपावली पर्व को देखते हुए छावनी परिषद रुड़की के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।

टीम ने खाने-पीने की दुकानों और मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई और विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए

दीपावली पर मिठाइयों की मांग बढ़ने के चलते मिलावट की आशंका को देखते हुए कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, ताकि खाद्य सामग्री तैयार करने और परोसने वाले कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस सुनिश्चित की जा सके।

अभियान में छावनी परिषद के हेल्थ इंस्पेक्टर निर्मल मन, खाद्य सुरक्षा विभाग से वीरेंद्र सिंह बिष्ट, दिलीप जैन, योगेंद्र पांडेय, महिमानंद जोशी और छावनी परिषद से कप्तान सार्थक शर्मा, ओसी एसएचओ, हेल्थ इंस्पेक्टर जैकी चौहान और सेनेटरी असिस्टेंट अंकित कुमार मौजूद रहे।

अधिकारियों ने दुकानदारों को गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments