खाद्य विभाग की मनमानी कार्रवाई से भड़के व्यापारी: नेहरू चौक पर चक्का जाम, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
गंज बासौदा (विदिशा, मध्य प्रदेश) | प्रदीप मैथिल
गंज बासौदा के व्यस्ततम नेहरू चौक पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खाद्य विभाग की कार्रवाई से आक्रोशित स्थानीय दुकानदारों ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों ने नेहरू चौक पर पूरी तरह चक्का जाम कर यातायात ठप्प कर दिया और खाद्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यह भी पढ़े
https://ntvtime.com/ujjain-khade-hanuman-ji-viral-video-iit-indore-investigation-news/
अधिकारियों पर गंभीर आरोप
चक्का जाम कर रहे दुकानदारों का साफ तौर पर कहना है कि खाद्य विभाग की यह कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है। प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने अधिकारियों पर प्रताड़ित करने और द्वेषपूर्ण रवैये से एकतरफा कार्रवाई करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दुकानदारों का आरोप है कि जांच के नाम पर छोटे व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे उनका व्यापार पूरी तरह ठप्प होने की कगार पर पहुंच गया है।
यातायात हुआ ठप्प, मौके पर पहुंचा प्रशासन
नेहरू चौक पर अचानक हुए इस चक्का जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और भड़के व्यापारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया।
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि खाद्य विभाग का रवैया नहीं बदला और निष्पक्ष जांच की व्यवस्था नहीं की गई, तो यह आंदोलन और अधिक तीव्र रूप लेगा।


