Saturday, September 12, 2026

TOP NEWS

सावधान! एंड्रॉइड फोन्स पर...

सावधान! एंड्रॉइड फोन्स पर मंडरा रहा है नया 'Mantax Otax' वायरस, चुरा रहा...

आज सब जेल गंजबासोदा...

गंजबासोदा। आज सब जेल गंजबासोदा के प्रांगण में एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का...

BRICS 2026 शी जिनपिंग...

शी जिनपिंग 7 साल बाद पहुंचे भारत: पीएम मोदी से मुलाकात से पहले...

इंदौर के 5-स्टार होटल...

इंदौर के 5-स्टार होटल रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही: वेज सूप के काउंटर...
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में 16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 400 पदों पर होगी...

हरिद्वार में 16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 400 पदों पर होगी भर्ती

अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार, । बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार की ओर से 16 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मेले में हरिद्वार क्षेत्र की करीब 7 से 8 औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कंपनियों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

ये भी पढ़े

सावधान! एंड्रॉइड फोन्स पर मंडरा रहा है नया ‘Mantax Otax’ वायरस, चुरा रहा है OTP और व्हाट्सएप डेटा

400 रिक्तियों पर मिलेगा रोजगार का मौका
रोजगार मेले में करीब 400 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर), स्नातक और परास्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।

ये दस्तावेज लाना अनिवार्य
इच्छुक अभ्यर्थियों को 16 सितंबर को अपने साथ बायोडाटा की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र और सेवायोजन कार्यालय का पंजीकरण प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

रयाल ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments