Thursday, September 10, 2026

TOP NEWS

कलेक्टर के निर्देश पर...

सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन वन-वे किया गया**डिंडौरी 10/10/2026*कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया...

ढंडेरा नगर पंचायत में...

ढंडेरा नगर पंचायत में चार नए नामित सभासदों ने ली शपथअर्जुन धारीवालरूडकी :...

सागर शराब कांड में...

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और शाहगढ़ क्षेत्रों में जहरीली...

ट्रम्प का महा-ऐलान: हर...

ट्रम्प का महा-ऐलान: हर अमेरिकी वयस्क को मिलेंगे ₹5-5 लाख, लेकिन रख दी...
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में ‘रीवर्क मॉडल’ से हो रही जनता के पैसे की बर्बादी:...

हरिद्वार में ‘रीवर्क मॉडल’ से हो रही जनता के पैसे की बर्बादी: हेमा भण्डारी

हरिद्वार में ‘रीवर्क मॉडल’ से हो रही जनता के पैसे की बर्बादी: हेमा भण्डारी

कुंभ-2027 के कार्यों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराने की मांग, बोलीं- हरिद्वार ट्रायल रन नही

अर्जुन धारीवाल

हरिद्वार। जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने कुंभ-2027 की तैयारियों के नाम पर चल रहे निर्माण कार्यों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में पहले निर्माण, फिर आपत्ति, फिर तोड़फोड़ और फिर नया निर्माण का ‘रीवर्क मॉडल’ चल रहा है, जो जनता के पैसे की बर्बादी है।

प्रेस विज्ञप्ति में हेमा भण्डारी ने कहा कि कुंभ-2027 हरिद्वार के लिए ऐतिहासिक अवसर है, प्रयोगशाला नहीं। सड़क बनने के बाद सीवरेज के लिए तोड़ी जा रही है, फुटपाथ बनाकर ड्रेनेज के लिए उखाड़ा जा रहा है। हर बार पैसा जनता का लग रहा है। सरकार को बताना चाहिए कि DPR और तकनीकी जांच काम शुरू होने से पहले क्यों नहीं होती।

यह भी पढ़े

सागर शराब कांड में बड़ा खुलासा: सरकारी ठेकों से बिकी ‘जहरीली शराब’, 28 की मौत; 17 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

उन्होंने तीन मांगें रखीं – कुंभ के सभी कार्यों का थर्ड पार्टी सोशल ऑडिट हो और तोड़कर दोबारा बनाए गए कार्यों की सूची सार्वजनिक हो, बड़े निर्माण से पहले स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों की राय ली जाए और हर प्रोजेक्ट की लागत व जिम्मेदार अधिकारी का नाम वेबसाइट पर डाला जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह रीवर्क मॉडल नहीं रोका गया तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular