सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़
एएचटीयू और सिडकुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 1 महिला सहित 3 गिरफ्तार – 2 पीड़िता बरामद
अर्जुन धारीवाल।
हरिद्वार/सिडकुल। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने देह व्यापार पर बड़ी कार्रवाई की है। होटल में देह व्यापार की सूचना पर होटल युवराज में छापेमारी कर पुलिस ने 1 महिला व 2 पुरुष अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि मौके से 2 पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना सिडकुल पुलिस ने होटल युवराज में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में –
प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला, उपनिरीक्षक राखी रावत, हेड कांस्टेबल राकेश, हेड कांस्टेबल दीपक डबराल, महिला कांस्टेबल शशिबाला।
एएचटीयू/सिडकुल टीम – उपनिरीक्षक प्रियंका इजराइल, कांस्टेबल जितेंद्र, कांस्टेबल मनीष।


