आकाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुआ IDCA की बैठक का आयोजन
महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिले और जूनियर स्तर से ज्यादा प्रतिभाएं निकल कर आएं – आकाश विजयवर्गीय
आर्थिक रूप से कमजोर क्रिकेटरों को मिलेगी वित्तीय सहायता, IDCA की बैठक में हुआ फैसला
इंदौर – शनिवार 19 सितंबर को इंदौर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्ष आकाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में विभिन्न पहलूओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि जूनियर स्तर पर ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट टुर्नामेंट का आय़ोजन किया जाए जिससे स्कूल स्तर से प्रतिभाएं निकल कर आएं। महिला क्रिकेट को बढ़ावा दिया जाए, जिससे देश-दुनिया में इंदौर का नाम रोशन हो। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर क्रिकेटरों एवं क्रिकेट को बढ़ावा देने वाले खेल से जुड़े लोगों को आपातकालीन स्थिति में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने का निर्णय किया गया। IDCA के सदस्यों से संवाद कर सुझाव मांगे गए और IDCA के डिवीजन में दसवी बार प्रथम स्थान पर आने पर पदाधिकारीयो व सदस्यों को बधाई दी गई। बैठक में इस बात की भी जानकारी दी गई कि जिमखाना मैदान में महिला क्रिकेटरों के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण किया गया है।


