Wednesday, October 7, 2026

TOP NEWS

7, 8 और 9...

इंदौर में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगेंगे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने नियमों को आसान करते हुए घोषणा पत्र की अनिवार्यता खत्म की है। पूरी खबर पढ़ें।

MP News: उज्जैन-इंदौर रोड...

उज्जैन-इंदौर रोड पर 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की चलती बस में लगी भीषण आग। यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान। जानिए सुगम या सूत्र सेवा का पूरा विवाद।

8 सूत्रीय मांगों को...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ औद्योगिक शहर पीथमपुर में नगर...

अखिल भारत हिंदू महासभा...

अखिल भारत हिंदू महासभा ने सतीश दीक्षित को बनाया नगर उपाध्यक्षबीसलपुर। अखिल भारत...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर के MY अस्पताल में बवाल: मरीज की मौत के बाद जूनियर...

इंदौर के MY अस्पताल में बवाल: मरीज की मौत के बाद जूनियर डॉक्टर से मारपीट, डॉक्टरों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन

इंदौर के महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में शनिवार रात एक मरीज की मौत के बाद भारी हंगामा हो गया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने सर्जरी विभाग के फर्स्ट ईयर के जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट और अभद्रता कर दी। इस हिंसक घटना के विरोध में अस्पताल के डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग को लेकर तुरंत काम बंद कर दिया और हड़ताल पर चले गए।

मरीज की मौत के बाद भड़का गुस्सा

यह पूरी घटना अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर (OR-1) परिसर में हुई। शनिवार रात अस्पताल में भर्ती एक गंभीर मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही मरीज के परिजन आपा खो बैठे। वे डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपशब्द कहने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि परिजनों ने वहां ड्यूटी पर तैनात सर्जरी के फर्स्ट ईयर के जूनियर डॉक्टर के साथ हाथापाई और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

डॉक्टरों का फूटा गुस्सा, काम पूरी तरह ठप

अपने साथी डॉक्टर के साथ हुई इस हिंसा के बाद अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों में भारी आक्रोश फैल गया। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सभी विभागों के जूनियर डॉक्टरों ने काम पूरी तरह बंद कर दिया और वार्डों से बाहर निकलकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। डॉक्टरों के अचानक काम बंद करने से अस्पताल के इमरजेंसी और सामान्य वार्डों में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल

अस्पताल परिसर में बढ़ते तनाव और हंगामे की सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस भारी बल के साथ एमवाय अस्पताल पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने डॉक्टरों को समझाकर शांत कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। जूनियर डॉक्टरों का साफ कहना है कि जब तक अस्पताल में डॉक्टरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होते और मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments