Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

PM Modi Speech Today:...

NDTV World Summit: पीएम मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर कसा अब तक का सबसे करारा तंज। बोले- श्रीहरिकोटा से भी ज्यादा लॉन्चिंग कांग्रेस अपने 'फेल्ड प्रोडक्ट' के लिए करती है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

OPPO Find X10 Series...

OPPO Find X10 Series Launch: ओप्पो ने भारत में उतारी अपनी सबसे महंगी स्मार्टफोन सीरीज। जानें दुनिया के पहले ट्रिपल 200MP कैमरे और धांसू बैटरी वाले इस फोन की कीमत और फीचर्स !

मुरैना न्यूज़: हाईवे पर...

मुरैना के NH-44 पर वाहन चेकिंग के दौरान पूर्व सेना जवान और वर्तमान पुलिस आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने 12 किलोमीटर पीछा कर आरोपी ड्राइवर को दबोचा। पूरी खबर पढ़ें।

दाऊद की डी-कंपनी को...

संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम की 'डी-कंपनी' को भारतीय गिरोह बताने पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी पर चीन से ₹1.42 करोड़ लेने का आरोप लगा है। जानिए पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में चलती कार पर पेड़ गिरने से डिप्टी कलेक्टर की मां...

इंदौर में चलती कार पर पेड़ गिरने से डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल, घायलों का इलाज जारी

इंदौर में चलती कार पर पेड़ गिरने से डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल, घायलों का इलाज जारी

इंदौर: सोमवार को एमजी रोड इलाके में केंद्रीय जेल के सामने तेज आंधी और बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें चलती कारों पर करीब 70 साल पुराना इमली का पेड़ गिरने से नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की 72 वर्षीय मां राधा देवी सिंघी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने जहाँ पूरे प्रशासनिक अमले को झकझोर कर रख दिया है, वहीं शहर में पुराने और खतरनाक पेड़ों की छंटाई को लेकर इंदौर नगर निगम (IMC) के दावों की पोल खोल दी है।

नगर निगम की लापरवाही पर उठ रहे गंभीर सवाल

मानसून से पहले इंदौर नगर निगम द्वारा शहरभर के खतरनाक और पुराने पेड़ों की छंटाई व उनकी सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे। स्थानीय निवासियों और चश्मदीदों के अनुसार, जेल रोड पर स्थित यह इमली का पेड़ काफी समय से एक तरफ झुका हुआ और बेहद पुराना था। व्यस्ततम मार्ग होने के बावजूद समय रहते प्रशासन द्वारा इसकी सुध नहीं ली गई, जिसके चलते सोमवार को हुई महज दो घंटे की तेज बारिश और 58 मिमी पानी गिरने से यह भारी-भरकम पेड़ उखड़कर चलती गाड़ियों पर गिर गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि यदि नगर निगम का उद्यानिकी विभाग समय पर मानसून पूर्व रख-रखाव कर खतरनाक पेड़ों व टहनियों को हटा देता, तो एक बुजुर्ग महिला को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती।

घायलों की स्थिति: अस्पताल में इलाज जारी

हादसे के वक्त कार में राधा देवी सिंघी के साथ उनका 25 वर्षीय पोता प्रखर सिंघी, पारिवारिक मित्र वैशाली जायसवाल (55) और कार का ड्राइवर सवार थे। पेड़ का भारी हिस्सा गाड़ी के पिछले हिस्से पर गिरने से पीछे बैठीं राधा देवी करीब डेढ़ घंटे तक मलबे में दबी रहीं और उनकी गर्दन अंदर ही मुड़ गई।

एसडीआरएफ (SDRF) और नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने गैस कटर से गाड़ी की बॉडी काटकर बाकी तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में गंभीर रूप से घायल प्रखर और वैशाली जायसवाल को तत्काल इंदौर के गोकुलदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें निगरानी में रखकर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नगर निगम के संबंधित विभाग से भी रिपोर्ट तलब की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments