Saturday, September 12, 2026

TOP NEWS

इंदौर में देवदूत बनी...

इंदौर में देवदूत बनी ट्रैफिक पुलिस: चलती कार बनी आग का गोला, कांच...

BRICS Summit: पीएम मोदी...

नई दिल्ली:18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

हरिद्वार में 16 सितंबर...

अर्जुन धारीवालहरिद्वार, । बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कौशल विकास एवं...

सावधान! एंड्रॉइड फोन्स पर...

सावधान! एंड्रॉइड फोन्स पर मंडरा रहा है नया 'Mantax Otax' वायरस, चुरा रहा...
Homeमध्य प्रदेशIndore होटल का कमरा नंबर... 40 मिनट का खेल और ब्यूटीशियन की...

Indore होटल का कमरा नंबर… 40 मिनट का खेल और ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत: लाश कार में लादते दिखा रईस कारोबारी; रोते हुए पति ने दी ‘8 दिन’ की डेडलाइन!

होटल का कमरा नंबर… 40 मिनट का खेल और ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत: लाश कार में लादते दिखा रईस कारोबारी; रोते हुए पति ने दी ‘8 दिन’ की डेडलाइन!

इंदौर। आशीष जावड़ेकर
इंदौर के तिलक नगर इलाके का एक नामी होटल उस वक्त ‘क्राइम सीन’ में तब्दील हो गया, जब एक रईस पाइप कारोबारी एक शादीशुदा ब्यूटीशियन की लाश को कार में लादकर भागने की कोशिश करता दिखा। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हुई है। 32 वर्षीय ब्यूटीशियन सोनाली शर्मा की मौत के इस हाई-प्रोफाइल मामले ने इंदौर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मौत की मिस्ट्री जितनी उलझी हुई है, मृतका के पति के एक बयान ने इस मर्डर मिस्ट्री में उतना ही बड़ा सस्पेंस पैदा कर दिया है।

‘वो आई… और 40 मिनट में सब खत्म हो गया’

क्राइम स्टोरी की शुरुआत बुधवार दोपहर करीब 2 बजे होती है। सुंदर नगर की रहने वाली ब्यूटीशियन सोनाली शर्मा, शहर के बड़े पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ तिलक नगर स्थित होटल के एक कमरे में दाखिल होती है। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, क्या विवाद हुआ, यह तो कमरे की दीवारें ही जानती हैं। लेकिन ठीक 40 मिनट बाद, कारोबारी दीपक बेहद घबराया हुआ कमरे से बाहर निकलता है। वो होटल स्टाफ से कहता है कि सोनाली अचानक ‘बेहोश’ हो गई है।

सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजर: लाश या बेहोश?

होटल के कैमरों की जो फुटेज पुलिस के हाथ लगी है, वो बेहद चौंकाने वाली है। दीपक खंडेलवाल अपने एक साथी के साथ मिलकर सोनाली के अचेत शरीर को घसीटते हुए होटल की लॉबी से बाहर लाता है। महिला का शरीर पूरी तरह ढीला पड़ चुका था। आरोपी उसे अपनी कार की पिछली सीट पर लादते हैं और अस्पताल की तरफ भागते हैं। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर जैसे ही कहते हैं- “शी इज नो मोर (यह मर चुकी है)”, कारोबारी दीपक अस्पताल से हवा की तरह गायब हो जाता है। पुलिस जब मौके पर पहुंचती है, तो मृतका के मुंह से झाग निकल रहा था, जो सीधे तौर पर जहर (पॉइजनिंग) की तरफ इशारा कर रहा है।

पति की एंट्री और ‘8 दिन’ की रहस्यमयी डेडलाइन

इस क्राइम स्टोरी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब मृतका सोनाली के पति की अस्पताल में एंट्री हुई। पिछले एक साल से दोनों किन्हीं पारिवारिक कारणों से अलग रह रहे थे। अपनी पत्नी की लाश देखकर पति फूट-फूटकर रोने लगा, लेकिन रोते-रोते उसने जो कहा, उसने पुलिस के भी कान खड़े कर दिए। पति ने चिल्लाते हुए मीडिया और पुलिस के सामने कहा, “मेरी पत्नी की मौत कोई सामान्य घटना नहीं है। मैं अभी सदमे में हूँ… लेकिन ठीक 8 दिन बाद मैं इंदौर के सामने वो राज खोलूंगा, जिससे कई बड़े चेहरों के नकाब उतर जाएंगे!”

यह भी पढ़े

CRIME X: 20 लड़कियां, 20 शादियां और वो एक ‘सायनाइड’ की गुलाबी गोली… मैसूर के उस अदृश्य कातिल का पूरा सच!

पुलिस के सामने 3 बड़े सुलगते सवाल

तिलक नगर थाना पुलिस ने होटल के उस कमरे को सील कर दिया है जहां यह खूनी खेल खेला गया। पुलिस फिलहाल तीन थ्योरी पर काम कर रही है:

  1. मर्डर या सुसाइड: क्या सोनाली को जबरन जहर दिया गया या उसने कारोबारी के दबाव में आकर खुदकुशी की?
  2. ब्लैकमेलिंग का एंगल: पति को ऐसा क्या पता है जिसके लिए उसने 8 दिन का वक्त मांगा है? क्या इस मौत के पीछे कोई बड़ा ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट काम कर रहा था?
  3. फरार कारोबारी की तलाश: रईस कारोबारी दीपक खंडेलवाल मोबाइल बंद करके कहां अंडरग्राउंड हो गया है?

पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के नतीजों का इंतजार कर रही है, वहीं आरोपी कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इंदौर के इस हाई-प्रोफाइल केस में अगले 8 दिन बेहद भारी होने वाले हैं।

“तिलक नगर क्षेत्र स्थित होटल के कमरे में महिला की संदेहास्पद परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। मौके पर मृतका के मुंह से झाग निकलता पाया गया है, जिससे प्रथम दृष्टया पॉइजनिंग (जहर) का मामला प्रतीत हो रहा है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को कमरे से कुछ अन्य साक्ष्य भी मिले हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है।

होटल के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें आरोपी दीपक खंडेलवाल और उसका साथी महिला को अचेत अवस्था में कार में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वारदात के बाद से ही आरोपी अपना मोबाइल बंद कर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मौत की असली वजह शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के नतीजों के बाद ही स्पष्ट होगी, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

— मनीष लोधा, थाना प्रभारी (SHO), तिलक नगर, इंदौर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments