Friday, October 2, 2026

TOP NEWS

Drishyam 3 Movie Review...

Drishyam 3 Movie Review in Hindi: क्या इस बार पकड़ा जाएगा विजय सलगांवकर? जानिए कैसी है अजय देवगन और जयदीप अहलावत की फिल्म 'दृश्यम 3' और कैसा है इसका क्लाइमैक्स।

MP News: 15 मिनट...

MP News: टीकमगढ़ में BJP नेता के रिश्तेदार कुलदीप यादव ने शराब दुकान पर फायरिंग कर गानों पर डांस करते हुए लूटपाट की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, देखें CCTV Video।

विश्व शांति में अहिंसा...

2 अक्टूबर विश्व अहिंसा दिवस पर विशेष लेख। जानिए भगवान महावीर के 'जीओ और जीने दो' सिद्धांत और महात्मा गांधी की अहिंसा की विश्व शांति में प्रासंगिकता। लेखक: डॉ. बी. आर. नलवाया, मन्दसौर।

वॉट्सऐप बिजनेस यूजर्स को...

वॉट्सऐप बिजनेस यूजर्स को बड़ा झटका! 1 अक्टूबर 2026 से मुफ्त में मैसेज भेजने के दिन खत्म। जानें मेटा का नया नियम और भारत में कितना लगेगा प्रति मैसेज चार्ज।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में सनसनीखेज वारदात: पिता ने कोर्ट से भेजा था संपत्ति से...

इंदौर में सनसनीखेज वारदात: पिता ने कोर्ट से भेजा था संपत्ति से बेदखली का नोटिस, अगले ही दिन इकलौते बेटे ने गला घोंटकर मार डाला

इंदौर में सनसनीखेज वारदात: पिता ने कोर्ट से भेजा था संपत्ति से बेदखली का नोटिस, अगले ही दिन इकलौते बेटे ने गला घोंटकर मार डाला

इंदौर

डिजिटल डेस्क। इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ संपत्ति विवाद के चलते एक कलयुगी बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी बेटा मौके से फरार है। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या से ठीक एक दिन पहले ही पिता ने कोर्ट के माध्यम से बेटे को अपनी संपत्ति से बेदखल करने का लीगल नोटिस जारी करवाया था।

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

शुरुआत में बुजुर्ग बिलावल खान की मौत को संदिग्ध माना जा रहा था, लेकिन अस्पताल से आई शॉर्ट पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट ने इस पूरी गुत्थी को सुलझा दिया। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बुजुर्ग की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि उनकी हत्या ‘एसफिक्सिया’ (Asphyxia) यानी गला घोंटने के कारण दम घुटने से हुई है। पीएम रिपोर्ट के इस बड़े खुलासे के बाद पुलिस ने तुरंत मामले में हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

बहनों ने भाई पर ही जताया सीधा शक

पुलिस की शुरुआती तफ्तीश और पूछताछ में मृतक बिलावल खान की बेटियों (आरोपी की बहनों) ने अपने सगे भाई हिदायत-उल्ला खान पर पिता की हत्या का सीधा आरोप लगाया है। बहनों का कहना है कि भाई हिदायत और पिता के बीच लंबे समय से जायदाद को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को जब पिता ने उसे घर और संपत्ति से बेदखल करने का लीगल नोटिस थमाया, तो वह आगबबूला हो गया था और इसी रंजिश में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश

सदर बाजार थाना पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद आरोपी बेटा हिदायत-उल्ला खान फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी धरपकड़ के लिए विशेष टीमें रवाना कर दी हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments