Friday, September 25, 2026

TOP NEWS

समय पर नहीं खुल...

बीसलपुर के मीरपुर वहानपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर समय पर न खुलने से ग्रामीण परेशान हैं। इलाज के लिए 20 किमी दूर बीसलपुर सीएचसी जाने को मजबूर हैं मरीज।

आखिर भरा किसान आयोग...

आखिर भरा किसान आयोग के अध्यक्ष का पद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ....

MP Aviation News: ₹225...

मध्य प्रदेश सरकार ने ₹235 करोड़ के जेट के बाद ₹225 करोड़ में नया एयरबस हेलीकॉप्टर खरीदा है। जानें पायलटों की कनाडा ट्रेनिंग और हर 50 किमी पर हेलीपैड का पूरा प्लान।

भव्य उत्सव: इंदौर में...

इंदौर में आज मनेगा 103 साल पुराना ऐतिहासिक अनंत चतुर्दशी झांकी और अखाड़ा उत्सव। जानिए कपड़ा मिलों के इस गौरवशाली इतिहास, भव्य चलित झांकियों, रूट और सुरक्षा की पूरी डिटेल।
Homeमध्य प्रदेशएकजुट पत्रकारिता ही अधिकारों की असली ताकत, संगठन उसी ताकत को आवाज...

एकजुट पत्रकारिता ही अधिकारों की असली ताकत, संगठन उसी ताकत को आवाज देता है : डॉ. अरुण सक्सेना

एकजुट पत्रकारिता ही अधिकारों की असली ताकत, संगठन उसी ताकत को आवाज देता है : डॉ. अरुण सक्सेना

“संघ” और “गठन” से बनता है संगठन, JUMP पत्रकार हितों की सामूहिक आवाज को देगा नई धार

भोपाल/बदरवास। पत्रकार की कलम सवाल उठा सकती है, व्यवस्था का ध्यान खींच सकती है और समाज की आवाज बन सकती है, लेकिन जब वही कलम सैकड़ों पत्रकारों की एकजुट आवाज के साथ उठती है तो उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है। पत्रकारों की ताकत उनकी एकजुट आवाज में है और संगठन उस ताकत को दिशा देने का माध्यम है। यह बात जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (JUMP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण सक्सेना ने बदरवास में आयोजित प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में कही।
डॉ. सक्सेना ने कहा कि ‘संगठन’ शब्द ‘संघ’ और ‘गठन’ के मेल से बना है। केवल एक स्थान पर एकत्र होना संगठन नहीं है। संगठन तब बनता है, जब समान उद्देश्य के लिए लोग एकजुट होकर जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ते हैं। पत्रकार संगठन की सार्थकता भी तभी है, जब किसी पत्रकार के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा या हित का सवाल सामने आए तो संगठन उसकी आवाज बने और उसके साथ मजबूती से खड़ा दिखाई दे।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सामने आज रोजगार, सुरक्षा, सम्मान, सामाजिक संरक्षण और कार्यस्थल से जुड़े अनेक प्रश्न हैं। इन सवालों को व्यक्तिगत शिकायतों तक सीमित रखने के बजाय सामूहिक विमर्श, जागरूकता और संगठित प्रयास में बदलना समय की आवश्यकता है। मजबूत संगठन वही है जिसमें पदाधिकारी से लेकर सामान्य सदस्य तक यह महसूस करे कि संगठन उसके साथ है और वह संगठन के साथ।
डॉ. सक्सेना ने पत्रकार साथियों से आह्वान किया कि संगठन को केवल पद और सदस्यता तक सीमित न रखें। संगठन की असली पहचान उसके सदस्यों की सक्रियता, एक-दूसरे के प्रति विश्वास और पत्रकार हितों के लिए खड़े होने की क्षमता से होती है। उन्होंने कहा कि JUMP प्रदेश के पत्रकारों को एक ऐसा साझा मंच देने की दिशा में लगातार काम करेगा, जहां पत्रकार अपने अधिकारों और समस्याओं को मजबूती से सामने रख सकें।
पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी, गो-रक्षक गोमाता की सेवा के प्रहरी : डॉ. नवीन आनंद जोशी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मप्र प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी ने कहा कि गो-रक्षक गोमाता की सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित हैं, वहीं पत्रकार लोकतंत्र की रक्षा के प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि गो-रक्षकों और पत्रकारों का संयुक्त सम्मान इस आयोजन को विशेष बनाता है।
डॉ. जोशी ने पत्रकार साथियों से संकल्प लेने का आग्रह करते हुए कहा कि “कलम की ताकत से लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और अपने कर्म से गोमाता की सेवा करेंगे।” उन्होंने कहा कि यही पत्रकारिता की संवेदना और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
वाहन रैली में दिखा पत्रकारों का उत्साह
प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से पत्रकार साथी बदरवास पहुंचे। कार्यक्रम से पहले होटल स्काईलाइन से पत्रकार साथियों की वाहन रैली निकाली गई। रैली में आधा सैकड़ा से अधिक चार पहिया वाहन शामिल रहे। पत्रकारों का उत्साह और वाहनों का काफिला आयोजन स्थल तक पहुंचा तो बदरवास में संगठनात्मक एकजुटता का माहौल दिखाई दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
अतिथियों का पुष्पहार, साफा, शाल-श्रीफल से सम्मान
मंचासीन अतिथियों डॉ. अरुण सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष JUMP, डॉ. नवीन आनंद जोशी, प्रदेश अध्यक्ष प्रेस क्लब, गौपुत्र शिशुपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष बृजवासी गौरक्षक सेवा संगठन, जनपद अध्यक्ष मीरा बाई परिहार, एन. आर.आर्य, सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक, ओमप्रकाश शर्मा, महेंद्र शर्मा, प्रांतीय महासचिव JUMP, डॉ. कमल आलोक प्रसाद, अमित रैकवार, योगेश सक्सेना, प्रदेश सचिव JUMP, राहुल सक्सेना, प्रांतीय संगठन सचिव JUMP, एड. मनोजलाल अहिरवार, प्रांतीय विधिक सलाहकार तथा विशाल वासु सक्सेना, प्रदेश सहसचिव का आयोजक टीम के रामनिवास शर्मा, राधेश्याम यादव, पवन यादव एवं गौरक्षक समिति के सदस्यों ने पुष्पहार से स्वागत किया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों को साफा बांधकर, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
सदस्यता अभियान संख्या नहीं, पत्रकारों को जोड़ने का अभियान होगा : डॉ. कमल आलोक प्रसाद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए JUMP के प्रांतीय सचिव डॉ. कमल आलोक प्रसाद ने कहा कि संगठन का आगामी सदस्यता अभियान केवल संख्या बढ़ाने का अभियान नहीं होगा, बल्कि प्रदेशभर के पत्रकारों को एक साझा मंच से जोड़ने का प्रयास होगा। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करते हुए पत्रकारों के स्थानीय और व्यापक मुद्दों को एक मंच पर लाने की दिशा में काम किया जाएगा।
प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी सदस्यता अभियान, नई कार्यकारिणियों के गठन तथा पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पदाधिकारियों और पत्रकारों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर अपने विचार रखे।
जिम्मेदारियां बढ़ीं, संगठन को मिला नया विस्तार
बैठक में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। गुना जिलाध्यक्ष अंसार ख़ान को पदोन्नत करते हुए ग्वालियर संभाग का प्रभारी बनाया गया, वहीं गुना के पत्रकार साथी हेमराज जाटव को गुना जिलाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया।
इसी क्रम में आयोजक समिति के ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास शर्मा को पदोन्नत करते हुए वरिष्ठ संभागीय उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि पत्रकार साथी पवन यादव को बदरवास ब्लॉक का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
पत्रकारों के साथ गौसेवकों का भी सम्मान
कार्यक्रम को बृजवासी गौरक्षक सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव के अतिरिक्त संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। सेवानिवृत्त डीएसपी एन. आर .आर्य ने पत्रकार साथियों को उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इसके पश्चात प्रदेशभर से आए पत्रकार साथियों एवं गौसेवकों का प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में पत्रकारिता और सामाजिक सेवा से जुड़े लोगों के प्रति सम्मान और प्रोत्साहन का भाव दिखाई दिया।
कार्यक्रम में संभागीय महासचिव रोहित (सानू) सक्सेना, शालू गोस्वामी, आरती जैन, नवनियुक्त संभाग प्रभारी अंसार ख़ान, एड ब्रजेश श्रीवास्तव, किशन कश्यप, सोनू श्रीवास्तव, देवेश चित्रांशी, ब्लॉक अध्यक्ष चांचौड़ा, कल्याण सिंह तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष तराना, रघुवीर प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष सिरोंज, अशोक मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष लटेरी, उदयभान ‌सिंह राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष आरोन, ब्लॉक उपाध्यक्ष आरोन राजा मुगल रिंकू विश्वकर्मा, आरोन ब्लॉक महास सचिव लकी श्रीवास्तव, गोलू सेन शाहरुख खान शंभू सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय कवि एवं JUMP उज्जैन के सचिव नईम आफताब कुरैशी ने किया।
बदरवास से गया एकजुटता का संदेश
JUMP की यह प्रांतीय कार्यसमिति बैठक संगठनात्मक फैसलों के साथ पत्रकारों के बीच एकजुटता, जागरूकता और सक्रिय भागीदारी का संदेश भी छोड़ गई। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने संगठन विस्तार और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया। बैठक ने यह संदेश दिया कि पत्रकारिता की ताकत केवल खबर लिखने तक सीमित नहीं, बल्कि अपने अधिकारों, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहकर एक-दूसरे के साथ खड़े होने में भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments