Tuesday, September 15, 2026

TOP NEWS

हनीमून, वफादारी और पीठ...

1959 का वो ऐतिहासिक नानावटी केस जिसने भारत की न्याय व्यवस्था से ज्यूरी सिस्टम को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। जानिए प्यार, धोखे और प्रतिशोध की इस सच्ची कहानी का पूरा सच।

MP News: मध्य प्रदेश...

मध्य प्रदेश में अब छोटे अपराधों के दोषियों को जेल नहीं जाना होगा। मोहन यादव सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार, अपराधियों को पौधरोपण, सफाई और रिकॉर्ड सुरक्षा जैसे कम्युनिटी सर्विस के काम करने होंगे। जानिए पूरी खबर।

Lawrence Bishnoi Gang: कनाडा...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विदेशी नेटवर्क के मुख्य संचालक कर्मवीर सिंह उर्फ कर्मवीर देओ को कनाडा से डिपोर्ट कर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

UPI New Rules: 15...

15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक के मर्चेंट UPI पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगेगा। जानें आम जनता पर इसका क्या असर होगा और सरकार ने 4 साल में कितना खर्च उठाया।
Homeमध्य प्रदेशMHOW : भारत की जीत के बाद 3 घंटे तक महू में...

MHOW : भारत की जीत के बाद 3 घंटे तक महू में मचा उत्पात… अब बलवा, मारपीट, आगजनी, तोड़फोड़ के 4 के दर्ज, 13 गिरफ्तार

आशीष जवखेड़कर

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते समय मध्य प्रदेश के महू में बवाल मचा था। कुछ लोगों को यह बात रास नहीं आई थी कि भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। रविवार रात की घटना के बाद अब शहर में शांति है। हालांकि भारी पुलिस बल तैनात है। आरोपियों की पहचान कर एक्शन लिया जा रहा है।

डॉ. आंबेडकर नगर (महू) में रविवार रात भारत के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद निकले जुलूस के दौरान हुए उपद्रव के कारण तीन घंटे तक अराजक स्थिति बनी रही। पुलिस ने चार प्रकरण दर्ज किए हैं। इसमें बलवा, मारपीट, आगजनी, तोड़फोड़ की धाराओं के तहत करीब 40 नामजद व अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है। 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

छावनी में तब्दील हुआ महू

300 से अधिक पुलिस बल हथियारों के साथ तैनात कर महू को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही छह ड्रोन के माध्यम से सभी क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है। घटना में 13 लोगों के घायल होने की जानकारी है।

उपद्रव में 11 बाइक, दो ऑटो रिक्शा, एक कार और एक दुकान जलाई गई। सोमवार दिन भर शांति बनी रही, लेकिन रात रात 11.45 बजे प्रताप बाल मंदिर के पास स्थित चौपाटी पर तीन हाथ ठेलों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।

देशद्रोही हरकत सहन नहीं करेंगे : उषा ठाकुर

विधायक उषा ठाकुर ने बयान दिया कि यदि वीडियो में उपद्रव करने वाले चिह्नित हो रहे हैं, तो मुख्यमंत्री से बुलडोजर चलाने की कार्रवाई के लिए निवेदन करेंगे। कहीं से भी कोई सिर उठा तो कठोर सबक सिखाएंगे। कोई देशद्रोही हरकत सहन नहीं की जाएगी।

कुछ लोगों पर रासुका की कार्रवाई करेंगे : कलेक्टर

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थिति को संभाला और प्रशासन की टीम भी पहुंची। 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। कुछ लोगों पर रासुका की भी कार्रवाई भी करेंगे। कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

बिना अनुमति जुलूस निकाला: शहर काजी

शहर काजी मोहम्मद जाबिर ने कहा शासन-प्रशासन की मौजूदगी में पहले यह तय हुआ था कि जामा मस्जिद के सामने से कोई जुलूस नहीं निकलेगा। रात को निकले जुलूस की कोई अनुमति नहीं थी। वह उपद्रवियों की भीड़ थी, जो भारत की जीत के नाम पर मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर नारे लगा रहे थे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments