Thursday, October 29, 2026

TOP NEWS

भारत और अमरीका ने...

फिलीपींस के सेबू में आयोजित एडीएमएम-प्लस बैठक के दौरान भारत और अमेरिका ने आतंकवाद के खात्मे के लिए अपनी संयुक्त प्रतिबद्धता दोहराई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी सेक्रेटरी पीट हेगसेठ ने 10 वर्षीय रक्षा कार्यक्रम की समीक्षा की और एक स्वतंत्र, खुले व सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।

इंदौर में करवा चौथ...

इंदौर में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा? जानें इंदौर में चंद्रोदय का सटीक समय (रात 8:34 बजे) और भोपाल, उज्जैन सहित MP के सभी शहरों की पूरी टाइमिंग व मौसम का हाल।

इंदौर एमपी में आसमान...

मध्य प्रदेश में अब बुर्ज खलीफा की तर्ज पर बन सकेंगी 100 मंजिला इमारतें! सीएम मोहन यादव ने इंदौर-भोपाल को 6-6 जिलों के साथ मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने और वर्टिकल विकास को मंजूरी देने का ऐतिहासिक ऐलान किया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

सावित्री ठाकुर के प्रयासों...

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के प्रयासों से धार जिले में महिला सुरक्षा के लिए निर्भया प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी। पिंक टॉयलेट, AI कैमरे समेत 7 प्रमुख घटकों को केंद्र की स्वीकृति।
Homeमध्य प्रदेशMP: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के बिगड़े बोल, 'सबसे ज्यादा शराब पीती...

MP: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के बिगड़े बोल, ‘सबसे ज्यादा शराब पीती हैं एमपी की महिलाएं’, बढ़ा विवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे विवाद बढ़ गया है. बयान को बीजेपी ने महिलाओं का अपमान बताया है और कांग्रेस से कार्रवाई की मांग की है.

एनटीवी टाइम न्यूज/मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश की महिलाएं शराब पीती हैं. लाड़ली बहना के नाम पर वोट लिए और आज वे ही सबसे ज्यादा नशा कर रही हैं.

इस बयान में जीतू पटवारी ने प्रदेश में शराब और ड्रग्स की खपत को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, “पूरे देश में मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा शराब की खपत है.” साथ ही यह भी जोड़ा कि ड्रग्स के मामले में मध्य प्रदेश ने पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है.

पटवारी ने इस स्थिति के लिए मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहराया. उनका कहना है कि प्रदेश में शराब और ड्रग्स की बढ़ती समस्या को लेकर राज्य सरकार गंभीर नहीं है.

बीजेपी का पलटवार

जीतू पटवारी के बयान के बाद बीजेपी ने तुरंत पलटवार किया. बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा, “जीतू पटवारी प्रदेश की महिलाओं को शराबी बात कर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं. ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.”

अजय सिंह यादव ने यह भी कहा कि जीतू पटवारी ने महिलाओं का अपमान किया है और उन्हें बताना चाहिए कि किस आधार पर प्रदेश की महिलाओं के लिए वो ऐसी बातें बोल रहे हैं. उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी को अपने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए, क्योंकि प्रदेश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments