Friday, October 2, 2026

TOP NEWS

Canara Bank & BOI...

Canara Bank & BOI Recruitment 2026: केनरा बैंक में 3500 अप्रेंटिस और बैंक ऑफ इंडिया में 205 पदों पर निकली बंपर भर्ती। बिना लिखित परीक्षा के चयन, जल्द करें आवेदन।

एशियन गेम्स 2026: भारतीय...

एशियन गेम्स 2026 से बड़ी खबर। भारतीय हॉकी अंपायर गुरिंदर सिंह सांघा पर मलेशियाई महिला अफसर से यौन उत्पीड़न का आरोप, टूर्नामेंट से बाहर कर भारत भेजा गया।

आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा...

आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत 'आंगन मिलन' कार्यक्रम आयोजित संपन्न...

मुम्बई के शिवाजी पार्क...

मुम्बई के शिवाजी पार्क में CJP का विशाल 'जेल भरो आंदोलन'। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शबाना आज़मी, नसीरुद्दीन शाह और तुषार गांधी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशMP में 12 अक्टूबर से होगी TET परीक्षा: 21 अगस्त से भरें...

MP में 12 अक्टूबर से होगी TET परीक्षा: 21 अगस्त से भरें फॉर्म, जानें पूरी जानकारी

MP में 12 अक्टूबर से होगी TET परीक्षा: 21 अगस्त से भरें फॉर्म, जानें पूरी जानकारी


भोपाल: मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए काम की खबर है। MP कर्मचारी चयन मंडल ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 12 अक्टूबर से शुरू होगी और इसमें करीब 1.5 लाख शिक्षकों का शामिल होना तय माना जा रहा है।
जरूरी तारीखें:


फॉर्म भरने की शुरुआत: 21 अगस्त
आवेदन की अंतिम तिथि: 4 सितंबर
फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि: 9 सितंबर
परीक्षा शुरू होने की तिथि: 12 अक्टूबर
कैसा होगा एग्जाम पैटर्न?
परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे।
पूरा पेपर 150 अंकों का होगा।
परीक्षा के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
यह परीक्षा ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड) होगी।
पास होने के लिए जरूरी अंक:
आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, EWS, दिव्यांग): 50% यानी 75 नंबर
सामान्य वर्ग (General): 60% यानी 90 नंबर
किन्हें देना होगा यह एग्जाम?
प्राइमरी और मिडल स्कूलों में पढ़ा रहे वे सभी टीचर जिन्होंने अब तक TET एग्जाम पास नहीं किया है, उनके लिए यह परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments