Friday, September 18, 2026

TOP NEWS

बूढ़ी मांडू -इतिहास के...

"इतिहास के पन्नों में दफन मध्य प्रदेश की अनमोल विरासत 'बूढ़ी मांडू' आज संरक्षण के अभाव और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। जानिए आठवीं से दसवीं शताब्दी के राष्ट्रकूट, परमार और प्रतिहार कालीन अद्भुत विसारा वास्तुकला और ऐतिहासिक धरोहरों की वर्तमान दयनीय स्थिति।"

इंदौर के व्यापारियों का...

इंदौर में UPI मर्चेंट फीस के खिलाफ व्यापारियों का बड़ा मोर्चा। दुकानों पर पोस्टर अभियान शुरू, 10 लाख मोबाइल तक विरोध पहुंचाने का लक्ष्य। पूरी खबर पढ़ें।

पासपोर्ट नियमों में बड़ा...

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों (Passport Rules 2026) में बड़ा बदलाव किया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने नया पासपोर्ट बनवाने और रिन्यू कराने की फीस में भारी बढ़ोतरी की है, साथ ही 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी को भी घटा दिया है। जानिए नॉर्मल और तत्काल पासपोर्ट का नया फीस स्ट्रक्चर और पूरी खबर।

मप्र में ‘Gen-Z’ वोटर्स...

मप्र राजनीति: मालवा बना सत्ता का सुपर पावर सेंटर। उज्जैन में संघ की 'युवा धर्म संसद' तो इंदौर में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज'। जानिए इसके सियासी मायने।
Homeमध्य प्रदेशप्रेस क्लब लेडगांव द्वारा पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन 20 सितंबर को

प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन 20 सितंबर को

प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन 20 सितंबर को

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के कलमकारों का होगा अनूठा संगम, पत्रकार साथियों को किया आमंत्रित

लेडगांव। प्रेस क्लब लेडगांव के तत्वावधान में पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 10:30 बजे से पाटीदार धर्मशाला, लेडगांव में किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकार साथियों सहित लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से जुड़े कलमकारों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा आयोजित इस पत्रकार मिलन समारोह का उद्देश्य पत्रकार साथियों के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं समन्वय को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समारोह के माध्यम से पत्रकारों को एक-दूसरे से मिलने, विचारों का आदान-प्रदान करने एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े विषयों पर चर्चा का अवसर प्राप्त होगा।

यह भी पढ़े

इंदौर के व्यापारियों का बड़ा एलान: UPI मर्चेंट फीस के खिलाफ आर-पार की लड़ाई; दुकानों पर पोस्टर अभियान शुरू, 10 लाख मोबाइल तक बात पहुंचाने का लक्ष्य

ये अतिथिगण रहेंगे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरदारपुर विधायक प्रताप जी ग्रेवाल उपस्थित रहेंगे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी सरदारपुर अजमेर सिंह गौड़, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष धार पंडित छोटू जी शास्त्री, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष धार कपिल जी तिवारी, जिला पंचायत सदस्य गायत्री राजेन्द्र जी पुरोहित, थाना प्रभारी अमझेरा राजू जी मकवाना, चौकी प्रभारी दसाई दिनेश सिंह जी यादव एवं ग्राम पंचायत लेडगांव सरपंच अंतर सिंह जी फूलवारे सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े

धार जिला कोर्ट का बड़ा फैसला: पत्रकार को धमकी देने के मामले में पूर्व थाना प्रभारी पर मुकदमा चलाने का आदेश

पत्रकार साथियों से शामिल होने का आग्रह

प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा समस्त पत्रकार साथियों से पत्रकार मिलन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया गया है। आयोजकों ने कहा कि पत्रकारिता समाज को जागरूक करने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे आयोजनों से पत्रकार साथियों के बीच एकजुटता एवं सकारात्मक संवाद को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम विवरण

  • दिनांक: 20 सितंबर 2026, रविवार
  • समय: प्रातः 10:30 बजे से
  • स्थान: पाटीदार धर्मशाला, लेडगांव, तहसील सरदारपुर, जिला धार

प्रेस क्लब लेडगांव ने सभी पत्रकार साथियों से सादर अपील की है कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति से पत्रकार मिलन समारोह को सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments