Saturday, September 19, 2026

TOP NEWS

रोड नहीं तो वोट...

गुना में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला रोक लिया। युवक द्वारा वोट न देने की चेतावनी पर सिंधिया भड़क गए।

600 KM रेंज और...

Tata Safari EV भारतीय बाजार में जल्द एंट्री करेगी। टेस्टिंग के दौरान इस प्रीमियम SUV में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप और 600 किमी तक की दमदार रेंज की जानकारी सामने आई है।

इंदौर में ‘हार्ट मेला’...

इंदौर में रविवार को भव्य 'हार्ट मेला' आयोजित होगा। इसमें BP-शुगर और महंगे NT-proBNP टेस्ट मुफ्त होंगे, साथ ही आम लोगों को जीवनदायिनी CPR की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इंदौर में ‘छात्रों की...

इंदौर में आज राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम। दोपहर 2 बजे तक शहर पहुंचेंगे राहुल गांधी, शाम 5:30 बजे से भारत जोड़ो मैदान (IDA ग्राउंड) में युवाओं और छात्रों से करेंगे सीधा संवाद। जानें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल और प्रमुख मुद्दे।
Homeउत्तराखंडसेवा संकल्प अभियान: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान...

सेवा संकल्प अभियान: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर

सेवा संकल्प अभियान: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर

सांसद त्रिवेंद्र रावत और विधायक प्रदीप बत्रा ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा जिला रुड़की की ओर से कलगीधर गुरुद्वारा, रामनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना जनसेवा की भावना को मजबूत करता है। रक्तदान जैसे कार्य समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, युवाओं को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए।

विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान से जोड़ना सराहनीय पहल है। रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंदों को समय पर जीवनरक्षक सहायता मिलती है। उन्होंने युवाओं से सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

भाजपा युवा मोर्चा जिला रुड़की के जिलाध्यक्ष विभोर सेठी एवं जिला महामंत्री मुकुल त्यागी के संयोजन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments