Sunday, September 27, 2026

TOP NEWS

Mobile Recharge New Rule:...

TRAI New Rules: ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान अनिवार्य कर दिया है। अब ग्राहकों को साल में 13 की जगह सिर्फ 12 बार ही रिचार्ज कराना होगा, जिससे पैसों की बड़ी बचत होगी। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

फिल्मी अंदाज में पुलिस...

तमिलनाडु के कोयंबटूर में फिल्मी स्टाइल में 40 KM तक हुआ पुलिस चेज। जान जोखिम में डालकर चलती कार की छत पर चढ़ा जांबाज पुलिसकर्मी, अविनाशी रोड पर संदिग्ध गिरफ्तार। पूरी खबर पढ़ें।

वैदिक ज्ञान, भक्ति और...

वैदिक ज्ञान, भक्ति और संस्कारों से गूंजा आर्य समाज 35/43 का वार्षिक उत्सवमनोज...

“Vrindavan Disciple Case: प्रेमानंद...

वृंदावन आश्रम केस: संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य दुलारी शरण की संदिग्ध मौत मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मचा हड़कंप। अत्यधिक ब्लीडिंग और कमरे से मिले ग्राइंडर के हैरान करने वाले रहस्य पर पुलिस की फॉरेंसिक जांच जारी। पूरी रिपोर्ट और सीसीटीवी का सच जानने के लिए अभी पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशप्रभात पट्टन में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ गणेश प्रतिमाओं का...

प्रभात पट्टन में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा के बीच विदा हुए बप्पा

विजय बंजारे की रिपोर्ट

प्रभात पट्टन में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा के बीच विदा हुए बप्पा

प्रभात पट्टन: क्षेत्र में गणेश उत्सव का समापन बेहद श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ हुआ। विसर्जन मार्ग पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे और डीजे साउंड की धुनों के साथ विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। जहाँ श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और महाआरती कर भारी मन से बप्पा को विदाई दी।

पुलिस की मौजूदगी में शांति व्यवस्था बहाल
विसर्जन जुलूस के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभात पट्टन पुलिस चौकी का बल पूरे समय मौके पर मुस्तैद रहा। जब जुलूस गांव की विभिन्न गलियों से गुजर रहा था, तब महिलाएं, बच्चे और पुरुष डीजे की धुनों पर नाचते-झूमते हुए प्रभात पट्टन तालाब की ओर बढ़ रहे थे।

हल्की नोक-झोंक को पुलिस ने कराया शांत
नृत्य करने के दौरान युवाओं के बीच मामूली बात को लेकर थोड़ी बहुत नोक-झोंक और विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई। हालांकि, मौके पर मौजूद सजग पुलिस बल ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया, जिससे कोई बड़ा विवाद नहीं हो सका। इसके बाद पूरा विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments