Friday, September 11, 2026

TOP NEWS

मध्य प्रदेश में सार्वजनिक...

मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन की ऐतिहासिक वापसी: 25 सितंबर से शुरू होगी...

KEDARNATH YATRA UPDATE: केदारनाथ...

KEDARNATH YATRA UPDATE: केदारनाथ पैदल मार्ग पर तड़के फटा बादल, चीरबासा में भारी...

ऊर्जा संकट भी बेअसर:...

ऊर्जा संकट भी बेअसर: IMF ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बताया दुनिया का 'ग्रोथ...

जमीन का भी डिजिटल...

जमीन का भी डिजिटल पहचान पत्र: जानें क्या है सरकार की नई 'भू-आधार'...
Homeउत्तराखंडउद्घाटन के एक साल बाद भी शुरू नहीं हुआ सोलानी पार्क का...

उद्घाटन के एक साल बाद भी शुरू नहीं हुआ सोलानी पार्क का जीर्णोद्धार, कांग्रेस नेता ने अपने खर्चे से शुरू कराई सफाई

उद्घाटन के एक साल बाद भी शुरू नहीं हुआ सोलानी पार्क का जीर्णोद्धार, कांग्रेस नेता ने अपने खर्चे से शुरू कराई सफाई

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। सोलानी पार्क के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन होने के एक वर्ष से अधिक समय बाद भी काम शुरू न होने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रणय प्रताप ने अपने निजी खर्चे से पार्क में साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बदहाल पड़े इस पार्क को दोबारा लोगों के उपयोग लायक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रणय प्रताप ने बताया कि वर्ष 2025 में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने करीब सात करोड़ रुपये की लागत से सोलानी पार्क के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य की घोषणा करते हुए फीता काटकर उद्घाटन किया था। लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पार्क में एक ईंट तक नहीं लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल उद्घाटन कर जनता को बरगलाने का काम किया गया है।

यह भी पढ़े

18 साल से कालेज की राह देख रहा शहीदों का ग्राम अमझेरा, घोषणा से आगे नहीं बढ़ी सरकार-2008 में शिवराज सिंह चौहान ने की थी घोषणा, 2024 में मुख्यमंत्री को दिखाई फाइल; फिर भी दो साल से स्वीकृति का इंतजार

उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश से अनुमति लेने के बाद उनके द्वारा अपने खर्चे पर पार्क में साफ-सफाई का कार्य शुरू कराया गया है। उनका प्रयास है कि करीब 15 वर्षों से बदहाल पड़े पार्क को फिर से पहले की तरह विकसित कर लोगों के लिए उपयोगी बनाया जाए। इससे क्षेत्र की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यहां सुबह-शाम टहलने, व्यायाम करने और समय बिताने के लिए आ सकेंगे।

प्रणय प्रताप ने कहा कि सोलानी पार्क का निर्माण वर्ष 2001 में हुआ था, लेकिन वर्ष 2010 के बाद से इसकी स्थिति लगातार खराब होती चली गई। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा लंबे समय से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन पार्क की बदहाली दूर करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। वर्ष 2025 में सात करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार का उद्घाटन होने के बाद भी काम शुरू न होना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

यह भी पढ़े

मरीजों की बेबसी: जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर हाथ में ड्रिप लेकर पैदल चली महिला, स्वास्थ्य केंद्रों में भी पसरी बदहाली

वहीं इस संबंध में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो वह जल्द देहरादून जाने की बात कहते हुए मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना ही चले गए। उन्होंने कहा कि दोपहर तीन बजे वापस लौटकर मीडिया से बात करेंगे।

इस अवसर पर दीपकांत, अभिषेक, अरुण गौतम, सुशील, शेखर और विक्रम आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments