Sunday, November 1, 2026

TOP NEWS

ऑपरेशन प्रहार के तहत...

सरदारपुरऑपरेशन प्रहार के तहत अमझेरा थाना के दसई चौकी को एक बड़ी सफलता...

खंडवा में सरकारी शिक्षिका...

खंडवा में सरकारी शिक्षिका से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के दबाव का मामला। आरोपी पड़ोसी रेत कारोबारी फारूख बांठिया पर FIR दर्ज, पुलिस जांच जारी।

1 नवंबर मध्य प्रदेश...

1 नवंबर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस विशेष: जानें 1956 से अब तक 'अतुल्य भारत के दिल' का गौरवशाली इतिहास, NTV Time पर।

मतदाता सूची में संशोधन...

जानिए 13 करोड़ मतदाताओं के डेटा पर छिड़े विवाद का पूरा सच। रामलेela मैदान में विपक्ष की महारैली और चुनाव आयोग के ASDD दावों का निष्पक्ष राजनीतिक विश्लेषण।
Homeमध्य प्रदेशदसई में गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत दुधारू गाय की प्रतियोगिता...

दसई में गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत दुधारू गाय की प्रतियोगिता सम्पन्न।

सरदारपुर

*दसई में गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत दुधारू गाय की प्रतियोगिता सम्पन्न।

सरदारपुर से दशरथ पाटीदार

प्रतियोगिता पशु पालन एवं डेयरी विभाग धार के उपसंचालक डॉ राकेश सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।
कमलेश पाटीदार की गिर गाय ने 14.368 लीटर औसत दुग्ध उत्पादन के साथ हासिल किया प्रथम स्थान, मिला ₹1 लाख का पुरस्कार
सरदारपुर/दसई, 31 अक्टूबर 2026। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना (क्रमांक 9612) के घटक क्रमांक 8 के अंतर्गत संचालित गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत विकासखंड सरदारपुर के वृंदावन ग्राम दसई स्थित श्री गोपाल कृष्ण गौशाला में भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य देशी उन्नत नस्लों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करना तथा उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित करना है।
तीन समय के दुग्ध उत्पादन के आधार पर हुआ चयन
प्रतियोगिता में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 7 बजे एवं सायं 6 बजे तथा 31 अक्टूबर 2026 को प्रातः 7 बजे गायों का दुग्ध दोहन कराया गया। तीनों समय के दुग्ध उत्पादन के आधार पर प्रतिदिन का औसत निकालकर प्रतियोगिता के परिणाम निर्धारित किए गए। इसमें वृंदावन ग्राम दसई की भारतीय उन्नत नस्ल की कुल 8 दुधारू गायों ने सहभागिता की।
प्रतियोगिता के परिणाम में इन पशुपालकों ने प्राप्त किए पुरस्कार
प्रथम स्थान – ₹1,00,000: श्री कमलेश शम्भुलाल पाटीदार की गिर नस्ल की गाय ने 14.368 लीटर औसत दैनिक दुग्ध उत्पादन के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान – ₹50,000: श्री कन्हैयालाल रमेशचंद पाटीदार की साहीवाल नस्ल की गाय ने 11.029 लीटर औसत दैनिक दुग्ध उत्पादन के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
तृतीय स्थान – ₹25,000: श्री राधेश्याम नानूराम पाटीदार की गिर नस्ल की गाय ने 10.873 लीटर औसत दैनिक दुग्ध उत्पादन के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रकार प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन पशुपालकों को कुल ₹1,75,000 की पुरस्कार राशि से सम्मानित किए जाने हेतु चयनित किया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड स्तरीय समिति के अध्यक्ष श्री अजमेर सिंह गौड़, SDOP सरदारपुर श्री विश्वदीपसिंह परिहार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दसई श्री विजय दीक्षित, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री सुरेश पाटीदार, सरपंच दसई श्री कन्हैयालाल परमार, पूर्व भाजपा महामंत्री श्री मुकेश केवल, पूर्व उपसरपंच श्री दिनेश पटेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री बद्रीलाल पाटीदार, मंडल महामंत्री श्री प्रकाश पाटीदार, किसान संघ के श्री राजेश पाटीदार, किसान संघ तहसील अध्यक्ष श्री दिनेश पाटीदार, गौशाला अध्यक्ष श्री अशोकसिंह रघुवंशी, श्री रामनारायण पाटीदार एवं प्रेस क्लब दसई के अध्यक्ष श्री नयन लववंशी

सहित पशु पालन एवं डेयरी विभाग के ब्लॉक वेटेरिनरी आफिसर डॉ दिलीप गामड़, डॉ विक्रम बामनिया, डॉ दीपक बामनिया, पशु औषधालय दसई प्रभारी श्री कुंदन वर्मा, avfo अशोक कुमार मालवीय, श्री हेमराज कटारा, राहुल टेलर एवं अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पशुपालक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
उपस्थित अतिथियों ने पशुपालकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पशुपालकों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं तथा उन्नत नस्ल की गायों के पालन, वैज्ञानिक पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित करती हैं।
208 वृंदावन ग्रामों में संचालित है योजना
गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना प्रदेश के चयनित 208 वृंदावन ग्रामों में संचालित की जा रही है। योजना का प्रमुख उद्देश्य गिर, साहीवाल, थारपारकर, मालवी जैसी उन्नत भारतीय देशी नस्लों का संरक्षण एवं संवर्धन करना, उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादक गायों की पहचान करना, पशुपालकों को प्रोत्साहित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है।
योजना के अंतर्गत प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को क्रमशः ₹1 लाख, ₹50 हजार एवं ₹25 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि उन्नत नस्ल की देशी गायों का संरक्षण, वैज्ञानिक पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन में वृद्धि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के महत्वपूर्ण आधार हैं। पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए विभाग द्वारा इस प्रकार के प्रोत्साहनात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments