बड़ी खबर: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मातृशोक, माता काशी बाई का भोपाल एम्स में निधन

0
73

बड़ी खबर: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मातृशोक, माता काशी बाई का भोपाल एम्स में निधन

भोपाल/सीहोर:
केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी, श्रीमती काशी बाई का आज प्रातः भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके देहावसान की खबर मिलते ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे।

निवास पर रखे जाएंगे अंतिम दर्शन
पारिवारिक जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक उनके भोपाल स्थित निवास स्थान पर रखा जाएगा, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, प्रशासनिक अधिकारी और आम जन उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here