Wednesday, October 28, 2026

TOP NEWS

अनंत इंदौर और भविष्य...

इंदौर नगर निगम और बैंक ऑफ इंडिया के बीच नर्मदा जलप्रदाय के चौथे चरण के लिए ₹1,320 करोड़ से अधिक का लोन समझौता हुआ। सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में भविष्य के इंदौर के लिए पानी और सीवरेज सिस्टम को मजबूत करने का बड़ा फैसला। पूरी खबर पढ़ें।

वार्ड क्रमांक 8 में...

खास रिपोर्ट रवि बड़जात्या बाबू कीइन्दौरवार्ड क्रमांक 8 में श्री सिद्ध विनायक गरबा...

इंदौर में निजी बोरिंग...

इंदौर में गहराया जल संकट! कलेक्टर ने निजी बोरिंग पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध। बिना अनुमति नलकूप खनन कराया तो होगी 2 साल की जेल और मशीन होगी ज़ब्त। पूरी खबर वेबसाइट पर पढ़ें...

क्राइम शो ‘CID’ के...

CID के क्रिएटर बी.पी. सिंह के निधन पर ACP प्रद्युमन (शिवाजी साटम) हुए भावुक। जानिए CID Season 2 के बड़े सस्पेंस और नए शो 'पापनाशमा' के बारे में पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशउज्जैन में दरिंदगी: इंस्टाग्राम के दोस्त ने मिलने बुलाया, चलती कार में...

उज्जैन में दरिंदगी: इंस्टाग्राम के दोस्त ने मिलने बुलाया, चलती कार में महिला से गैंगरेप; प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली, 2 पर FIR

उज्जैन में दरिंदगी: इंस्टाग्राम के दोस्त ने मिलने बुलाया, चलती कार में महिला से गैंगरेप; प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली, 2 पर FIR

उज्जैन / इंदौर: मध्य प्रदेश के पवित्र शहर उज्जैन में एक महिला के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का बेहद खौफनाक और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर खुद एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

पीड़िता का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर बने एक दोस्त ने उसे मिलने के लिए इंदौर से उज्जैन बुलाया था, जहां करीब एक घंटे तक शहर की सड़कों पर चलती कार में उसके साथ हैवानियत की गई और उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी उसे इंदौर के अरविंदो अस्पताल के पास बेसुध छोड़ भाग निकले। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, मिलने पहुंची थी उज्जैन

पीड़िता मूल रूप से इंदौर की निवासी है। कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी मुलाकात उज्जैन निवासी चक्रेश जैन से हुई थी। वे पहले भी एक-दो बार मिल चुके थे। चक्रेश के बुलाने पर ही महिला इंदौर से बस द्वारा उज्जैन पहुंची थी। उज्जैन के मेघदूत होटल के पास मुख्य आरोपी चक्रेश जैन अपने एक अन्य साथी के साथ कार लेकर खड़ा था। महिला जैसे ही कार में बैठी, आरोपी उसे शहर की सड़कों पर घुमाने लगे।

चलती कार में 1 घंटे तक हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी

पीड़िता ने वीडियो में दावा किया कि कार में सवार दो लोगों के अलावा रास्ते में चक्रेश के 3-4 अन्य दोस्त भी गाड़ी के अंदर बैठ गए। इसके बाद आरोपियों ने करीब एक घंटे तक चलती गाड़ी में उसके साथ जमकर मारपीट की और सामूहिक दुष्कर्म किया। हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई।

इंदौर के अरविंदो अस्पताल के पास फेंका, मुंहबोले भाई ने बचाई जान

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लहूलुहान और बेसुध हालत में महिला को इंदौर के अरविंदो अस्पताल के पास सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। रात करीब 9 बजे पीड़िता ने किसी तरह अपने मुंहबोले भाई को रोते हुए फोन लगाया और घटना की जानकारी दी। उसका भाई तुरंत अरविंदो अस्पताल पहुंचा और उसे सुरक्षित स्थान पर लेकर आया, जिसके बाद वे शिकायत दर्ज कराने उज्जैन के नानाखेड़ा थाने पहुंचे।

पुलिस एक्शन: 2 घंटे पूछताछ, 2 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

मामले की भयावहता को देखते हुए उज्जैन की सीएसपी श्वेता गुप्ता और टीआई नरेंद्र यादव ने पीड़िता से करीब दो घंटे तक गहन पूछताछ की। देर रात करीब 2 बजे पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने आंतरिक चोटों की पुष्टि की है।

सीएसपी के मुताबिक, पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर मुख्य आरोपी चक्रेश जैन और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें वीडियो में बताए गए अन्य आरोपियों के हुलिए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments