Friday, September 11, 2026

TOP NEWS

Indore होटल का कमरा...

होटल का कमरा नंबर... 40 मिनट का खेल और ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत:...

उद्घाटन के एक साल...

उद्घाटन के एक साल बाद भी शुरू नहीं हुआ सोलानी पार्क का जीर्णोद्धार,...

मरीजों की बेबसी: जिला...

मरीजों की बेबसी: जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर हाथ में ड्रिप...

MP: पांढुर्णा में शुरू...

MP: पांढुर्णा में खूनी खेल 'गोटमार' शुरू; 700 पुलिसकर्मी मुस्तैद, 3 ड्रोन और...
Homeउत्तराखंडतमंचे के बल पर लूट का 24 घंटे में खुलासा, तीन गिरफ्तार

तमंचे के बल पर लूट का 24 घंटे में खुलासा, तीन गिरफ्तार

तमंचे के बल पर लूट का 24 घंटे में खुलासा, तीन गिरफ्तार

अर्जुन धारीवाल
*भगवानपुर! थाना भगवानपुर क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा गया मोबाइल, नकदी, तमंचा और बाइक बरामद हुई है।

9 सितंबर को डेलना निवासी मनीराम पुत्र चांद सिंह ने तहरीर दी थी कि बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचा दिखाकर उनका OPPO F29 Pro मोबाइल और 2,420 रुपये लूट लिए। इस पर थाना भगवानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े

CRIME X: 20 लड़कियां, 20 शादियां और वो एक ‘सायनाइड’ की गुलाबी गोली… मैसूर के उस अदृश्य कातिल का पूरा सच!

एसएसपी के निर्देश पर चार टीमों का गठन कर डिजिटल फुटप्रिंट और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 10 सितंबर को तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी माधोपुर, सिरचन्दी और सिकन्दरपुर (थाना भगवानपुर) के रहने वाले हैं।

पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, एक हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त बाइक संख्या UK17Z-3041, एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश नौटियाल, प्रदीप चौहान, अरविन्द तोमर, राजेन्द्र वर्मा, सन्दीप राणा, उवैद और रविन्द्र राणा शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments