Monday, September 21, 2026

TOP NEWS

Asian Games 2026 Day...

Asian Games 2026 Day 2: एशियन गेम्स में भारत का कमाल! शूटिंग में हिमांशु और रुद्राक्ष ने जीते मेडल, सुचिका तरियाल ने MMA में रचा इतिहास। देखें आज के मेडल विनर्स की पूरी लिस्ट।

JUMP ब्लॉक इकाई बैठक:...

JUMP ब्लॉक इकाई बैठक: गंजबासौदा में पत्रकारों की एकजुटता का बड़ा संदेश, संगठन...

प्रयागराज में दरोगा की...

प्रयागराज में दरोगा की अधिवक्ता पत्नी की मौत, फ्लैट में फंदे पर मिला...

लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज...

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल के अंदर सनसनीखेज वारदात। युवक ने महिला टीचर की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी उड़ाया। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा डेढ़ लाख का निशुल्क...

इंदौर : सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा डेढ़ लाख का निशुल्क इलाज

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • इंदौर कलेक्टर ने अस्पताल संचालकों के साथ की बैठक

देशभर में सबसे अधिक सड़के हादसे मध्य प्रदेश के इंदौर में होते हैं और इन हादसों में मौतें भी इंदौर जिले में होती हैं। ऐसे में सरकार के लिए यह एक चिंता का विषय है। इसलिए अब मध्यप्रदेश सरकार सड़क हादसे में घायल लोगों को तुरंत इलाज देने और डेढ़ लाख रूपए तक कैशलैस इलाज की सुविधा देने जा रही है। इस महत्वपूर्ण योजना को लेकर आज कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर जिले के सभी निजी अस्पताल के संचालकों और डॉक्टर्स के साथ एक बैठक की।

इस दौरान सड़क हादसे में घायल की जानकारी पोर्टल में अपडेट करना और क्लेम लेने जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक हादसे के बाद अस्पताल में एडमिट होने वाले घायल व्यक्ति की जानकारी 24 घंटे के भीतर पोर्टल पर अपडेट करना होगा। जानकारी पोर्टल पर अपडेट होते ही पुलिस को भी सीधे इस बात की जानकारी मिल जाएगी और संबंधित थाने की पुलिस जांच के लिए पहुंचेगी।

कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक अभी बहुत कम लोगों को सरकार की इस योजना की जानकारी है। ऐसे में अस्पताल संचालकों के द्वारा भी घायल या उनके परिजनों को ये जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कलेक्टर आशीष सिंह ने शासन की राहवीर योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने या उसे अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रूपए के इनाम की भी दी जाएगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने इस योजना के दुरूपयोग और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए भी ख़ास तैयारी की है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments