Monday, October 26, 2026

TOP NEWS

तमिलनाडु में ₹100 करोड़...

तमिलनाडु में ₹100 करोड़ का बड़ा घोटाला! प्राइवेट स्कूलों को मान्यता देने के बदले पार्टी फंड वसूलने के आरोप में पूर्व मंत्री गिरफ्तार। पूरी खबर पढ़ें।

राहुल गांधी का बड़ा...

दिल्ली में 1 नवंबर की विपक्ष की महारैली पर राहुल गांधी ने व्यापारियों से कहा कि अगर पीएम मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटा दें, तो आंदोलन 30 सेकंड में रुक जाएगा। वहीं, सीटीआई ने त्योहारी सीजन में 20 प्रमुख बाजार बंद होने और करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई है।

रीवा मेडिकल कॉलेज के...

रीवा मेडिकल कॉलेज में सामने आए हालिया मामले में डीन द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक कार्रवाई और मामले से जुड़ी आधिकारिक जानकारियों को विस्तार से पढ़ें।

100% Ethanol Fuel Approved:...

भारत सरकार ने 100% इथेनॉल (E100) ईंधन को मंजूरी दी। जानें फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों में इसके इस्तेमाल, प्रदूषण में कमी और कच्चे तेल के आयात पर इसका असर।
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर में 48 घंटे में लूटकांड का खुलासा: 20 लाख कैश बरामद,...

ग्वालियर में 48 घंटे में लूटकांड का खुलासा: 20 लाख कैश बरामद, मास्टरमाइंड निकला पुराना कर्मचारी

(नारायण शर्मा)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शराब कारोबारी के मुनीम से करीब 30 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से टोयोटा ग्लैंजा कार, एक बाइक और 20 लाख से अधिक नकदी बरामद की है। जांच में खुलासा हुआ कि इस वारदात का मास्टरमाइंड कारोबारी का पूर्व कर्मचारी था।

6 अगस्त को ग्वालियर के विनय नगर सेक्टर-2 के पास शराब कारोबारी लक्ष्मण शिवहरे के मुनीम आशाराम कुशवाह बैंक में 29 लाख 50 हजार रुपये जमा कराने जा रहे थे। तभी नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे की नोक पर नकदी लूट ली। घटना CCTV कैमरों में भी कैद हो गई थी।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए “ऑपरेशन स्विफ्ट 48” चलाया और 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का लक्ष्य रखा। इस मिशन में छह टीमें लगाई गईं और 300 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए। जांच में लुटेरों की बाइक जलालपुर पेट्रोल पंप पर खड़ी मिली और कुछ आरोपियों को मुरैना की ओर जाती बस में फरार होते देखा गया।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान दीपक कुशवाह, विकास गुर्जर उर्फ विधूड़ी और विजय कंषाना उर्फ पपला के रूप में की, जबकि उन्हें भगाने वाले का नाम राहुल गुर्जर निकला। पूछताछ में पता चला कि पूरी साजिश का मास्टरमाइंड शिवम कुशवाह है, जो पहले शराब कारोबारी के यहां काम करता था लेकिन अनुशासनहीनता के कारण उसे निकाल दिया गया था।

पुलिस ने दीपक कुशवाह, विजय कंषाना उर्फ पपला और राहुल घुरैया को गिरफ्तार कर टोयोटा ग्लैंजा कार और 20 लाख 35 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments