Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने पर सीधे मुस्लिम पिछड़ा वर्ग (BCM) कोटे के तहत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज।

BSA Gold Star 650...

BSA Gold Star 650 के दो नए स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च हो गए हैं। जानें बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लेगेसी वेरिएंट्स की नई कीमतें, 4 साल की वारंटी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल।

SIR विवाद के बीच...

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग ने यूपी-एमपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट (SSR) करने का दिया आदेश. 1 जनवरी 2027 होगी कट-ऑफ तारीख, जानें क्या बदलेंगे नियम.

शाहपुरा जनपद के पंचायत...

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव मनोहर आर्मो...
Homeदेशदोपहिया वाहनों को नहीं देना होगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने खबर...

दोपहिया वाहनों को नहीं देना होगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने खबर को बताया गलत

  • दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 15 जुलाई से टोल टैक्स लेने की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स लेने का कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है. गडकरी ने कहा कि दोपहिया वाहनों को टोल पर छूट जारी रहेगी.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 15 जुलाई से दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूलने की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इससे संबंधित पोस्ट किया. गडकरी ने लिखा, दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स लेने का कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है. उन्होंने साफतौर पर कहा कि दोपहिया वाहन को टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी.

बता दें कि दोपहिया वाहनों को जब आप खरीदते हैं तो उसी दौरान टोल टैक्स को वसूल लिया जाता है. ऐसे में जब दोपहिया वाहन टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो उनसे टोल टैक्स नहीं लिया जाता है. राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार पहिया या उससे ऊपर के वाहनों से ही टोल टैक्स को वसूला जाता है.

15 अगस्त से 3 हजार रुपये का वार्षिक पास

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल में टोल को लेकर एक नई योजना का ऐलान किया था. उन्होंने फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास योजना की घोषणा की थी. 15 अगस्त से इस योजना की शुरुआत होगी. ये पास 3000 रुपये का होगा. इससे 200 यात्राएं की जा सकेंगी. यह योजना अभी सिर्फ NHAI और NE के टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा. स्टेट हाइवे के अंतर्गत आने वाले टोल बूथ पर यह पास नहीं चलेगा.

15 अगस्त से वार्षिक पास

नितिन गडकरी ने कहा, यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजा के बारे में लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को दूर करती है और एकल, किफायती लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सरल बनाती है. मंत्री ने कहा, प्रतीक्षा समय, भीड़भाड़ को कम करके तथा टोल प्लाजा पर विवादों को न्यूनतम करके इस वार्षिक पास का उद्देश्य लाखों निजी वाहन मालिकों को तीव्र एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करना है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments