Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

PM Modi Speech Today:...

NDTV World Summit: पीएम मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर कसा अब तक का सबसे करारा तंज। बोले- श्रीहरिकोटा से भी ज्यादा लॉन्चिंग कांग्रेस अपने 'फेल्ड प्रोडक्ट' के लिए करती है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

OPPO Find X10 Series...

OPPO Find X10 Series Launch: ओप्पो ने भारत में उतारी अपनी सबसे महंगी स्मार्टफोन सीरीज। जानें दुनिया के पहले ट्रिपल 200MP कैमरे और धांसू बैटरी वाले इस फोन की कीमत और फीचर्स !

मुरैना न्यूज़: हाईवे पर...

मुरैना के NH-44 पर वाहन चेकिंग के दौरान पूर्व सेना जवान और वर्तमान पुलिस आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने 12 किलोमीटर पीछा कर आरोपी ड्राइवर को दबोचा। पूरी खबर पढ़ें।

दाऊद की डी-कंपनी को...

संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम की 'डी-कंपनी' को भारतीय गिरोह बताने पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी पर चीन से ₹1.42 करोड़ लेने का आरोप लगा है। जानिए पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशबालाघाट में बिजली लाइन ने छीनी 3 जिंदगियां, जिंदा जले पति पत्नी...

बालाघाट में बिजली लाइन ने छीनी 3 जिंदगियां, जिंदा जले पति पत्नी और देवर

  • बालाघाट में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग जिंदा जले, मंदिर जा रहे थे तीनों लोग.

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 3 लोग जिंदा जल गए. तीनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तब घटी, जब तीनों लोग सुबह के समय घर से बाइक पर मंदिर जाने के लिए निकले थे. तभी गुलपुर के जंगल वाले मार्ग पर बाइक सवार हाईटेंशन तार की चपेट आ गए. तीन लोगों की जलकर मौत हो गई.

करंट की चपेट में आकर जिंदा जले 3 लोग

इस हादसे में मरने वालों की पहचान सर्रा निवासी सेवकराम पांचे उम्र 30 साल, उनकी पत्नी रेणुका पांचे (28) और भाई भोजराज पांचे (28) के रूप में हुई है. ये तीनों लोग बाइक पर सवार होकर देवलगांव मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे. इसी दौरान लांजी के सर्रा से नेवरवाही मार्ग से गुजर रहे थे. वहीं एक पेड़ की टहनी टूटकर जमीन पर गिरी हुई थी, जिस पर हाईटेंशन लाइन का तार पड़ा हुआ था, जिसमें करंट दौड़ रहा था, जो बाइक सवार को नजर नहीं आया.

रास्ते में गिरे तार की चपेट में आई बाइक

इसी लाइन की चपेट में बाइक सवार आ गए और करंट से झुलसने के कारण घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई. उनके शरीर का काफी हिस्सा जल गया. वहीं बाइक जलकर खाक हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और देवर हैं. हादसे के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि कई बार क्षेत्र में झूलते तारों और जर्जर बिजली पोलों की शिकायत की गई थी, लेकिन बिजली विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

ग्रामीणों ने लापरवाह अफसर पर कार्रवाई की मांग की

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. मौके पर मौजूद परिजन और ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया. ग्रामीणों ने हादसे के लिए बिजली विभाग के जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. स्थानीय पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं इस घटना पर क्षेत्रीय विधायक ने दुख जाहिर करते हुए कहा, “मृतकों के परिवार वालों को शासन की ओर से पूरी सहायता की जाएगी.”

मृतकों के परिजनों को दिया जाएगा मुआवजा

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री दीपक उईके ने कहा, “विद्युत कंपनी की ओर मृतकों के परिवार को 4-4 लाख का मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि बीती रात तेज बारिश हो रही थी, जिससे पेड़ की एक डाली बिजली की लाइन पर गिर पड़ी थी और तार टूटकर नीचे गिर गया था. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments