Friday, September 4, 2026

TOP NEWS

Krishna Janmashtami: मथुरा में...

देशभर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। भगवान श्रीकृष्ण...

जंगली हाथी का हमला,...

मध्य प्रदेश परासियासंवाददाता शेख फरीदजंगली हाथी का हमला, 60 वर्षीय बुजुर्ग घायलपरासिया...

गंजबासौदा में देहात पुलिस...

रिपोर्ट: प्रदीप मैथिलगंजबासौदा में देहात पुलिस का बड़ा धमाका: ₹3 लाख के गहने...

शर्मसार हुई इंसानियत: झांसी...

शर्मसार हुई इंसानियत: झांसी में पैसे नहीं थे तो 2 घंटे बारिश में...
Homeमध्य प्रदेशबुधनी की सुरई नदी में नहाने गया परिवार डूबा, पति - पत्नी...

बुधनी की सुरई नदी में नहाने गया परिवार डूबा, पति – पत्नी और बच्चे की रेस्क्यू टीम कर रही तलाश

मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा के रेहटी थाना अंतर्गत ग्राम सुरई की सोलवी नदी से एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नदी में नहाने आए एक ही परिवार के तीन सदस्य – पति, पत्नी और एक ढाई साल का बच्चा नदी के तेज बहाव में बह गए हैं, हादसे के वक्त यह परिवार नदी में नहाने गया था।

लेकिन बरसात के चलते नदी का जलस्तर बहुत तेजी से बढ़ गया था और बहाव तेज होने की वजह से तीनों गहरे पानी में बह गए। वहीं पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। देखा जाए तो प्रशासन और पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है, कि बारिश के मौसम में नदियों और नालों से दूर रहें, क्योंकि जल स्तर कभी भी खतरनाक हो सकता है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments