Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

PM Modi Speech Today:...

NDTV World Summit: पीएम मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर कसा अब तक का सबसे करारा तंज। बोले- श्रीहरिकोटा से भी ज्यादा लॉन्चिंग कांग्रेस अपने 'फेल्ड प्रोडक्ट' के लिए करती है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

OPPO Find X10 Series...

OPPO Find X10 Series Launch: ओप्पो ने भारत में उतारी अपनी सबसे महंगी स्मार्टफोन सीरीज। जानें दुनिया के पहले ट्रिपल 200MP कैमरे और धांसू बैटरी वाले इस फोन की कीमत और फीचर्स !

मुरैना न्यूज़: हाईवे पर...

मुरैना के NH-44 पर वाहन चेकिंग के दौरान पूर्व सेना जवान और वर्तमान पुलिस आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने 12 किलोमीटर पीछा कर आरोपी ड्राइवर को दबोचा। पूरी खबर पढ़ें।

दाऊद की डी-कंपनी को...

संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम की 'डी-कंपनी' को भारतीय गिरोह बताने पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी पर चीन से ₹1.42 करोड़ लेने का आरोप लगा है। जानिए पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशरतलाम में पुष्पा स्टाइल में तस्करी, पुलिस को चकमा देने के लिए...

रतलाम में पुष्पा स्टाइल में तस्करी, पुलिस को चकमा देने के लिए एंबुलेंस से ले जा रहे थे एमडी

रतलाम में एमडी ड्रग्स के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, एंबुलेंस में ड्रग्स छिपाकर करते थे तस्करी.

रतलाम: पुष्पा फिल्म की तर्ज पर तस्करी के अनोखे तरीके का इजाद एमडी तस्करों ने किया है. किसी को शक न हो इसलिए अब तस्कर एंबुलेंस से ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला में रतलाम की रिंगनोद थाना पुलिस ने पकड़ा है. जहां एक एंबुलेंस से डेढ़ लाख रुपए की 100 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई है.

तलाश कर रही पुलिस भी रह गई दंग

दरअसल, बदलते वक्त के साथ अब तस्करों ने भी तस्करी के तरीको में बदलाव किया है. क्योंकि एंबुलेंस को आमतौर पर पुलिस चेक नहीं करती है. इसलिए तस्कर एमडी ड्रग्स की तस्करी करने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे थे. मुखबिर से मिली सूचना पर रिंगनोद थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पुलिस ने घेराबंदी कर एक एंबुलेंस को रोका और जब एंबुलेंस की तलाशी ली गई तो पुलिस भी दंग रह गई.

2 शातिर आरोपी एंबुलेंस से ड्रग्स की तस्करी कर रहे थे ताकि किसी को कोई शक न हो. यह तस्कर मंदसौर जिले के दलौदा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जिससे रिंगनोद थाना पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस को तस्करों से पूछताछ में अहम खुलासे होने की उम्मीद है. वहीं, तस्करी के नए-नए तरीके देखकर पुलिस भी हैरान है.

आरोपियों से पूछताछ है जारी

एसपी अमित कुमार ने बताया कि “आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 100 ग्राम एमडी, एंबुलेंस से जब्त की गई है. जहां से ये एमडी ड्रग्स ला रहे थे और जहां देने जा रहे थे उन लोगों को भी आरोपी बनाया जाएगा. पकड़े गए आरोपियों से अभी पूछताछ चल रही है. आगे भी अवैध मादक पदार्थों के विरोध में कार्रवाई जारी रहेगी.”

हाल में टूरिस्ट बस से तस्करी का हुआ था पर्दाफाश

गौरतलब है कि 3 माह पूर्व भी औद्योगिक थाना पुलिस ने टूरिस्ट बस से शराब की तस्करी करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. ये बदमाश ड्राई स्टेट गुजरात में शराब की सप्लाई करते थे. इस मामले में भी तस्करों ने टूरिस्ट बस का चयन इसलिए किया था क्योंकि टूरिस्ट बसों को चेकिंग के लिए कम ही रोका जाता था.

बहरहाल रतलाम पुलिस द्वारा एमडी तस्करी के मामले में 1 महीने में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है. वहीं, एमडी की तस्करी के देवलदी गांव के कनेक्शन पर भी रतलाम पुलिस नजर बनाए हुए है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments