Saturday, October 24, 2026

TOP NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धार जिले के सरदारपुर से किसानों के खातों...

ट्रंप का बड़ा दावा:...

Donald Trump Claim: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, 250% टैरिफ लगाने और अमेरिका से कारोबार बंद करने की धमकी देकर रुकवाई थी भारत-पाकिस्तान की जंग। जानें पूरी खबर।

MoRTH का बड़ा फैसला:...

Car Safety Rules India: भारत में 1 अक्टूबर 2030 से सभी नई कारों में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक (AEBS) अनिवार्य होगा। ड्राइवर को झपकी आने पर अलार्म बजाएगी गाड़ी।

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर...

ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे दारुल कुरान मदरसे पर बाल आयोग और CWC की बड़ी छापेमारी। बंद कमरे से मिलीं 8 बच्चियों समेत 26 बच्चे रेस्क्यू; मदरसा सील, जांच जारी।
Homeमध्य प्रदेशशहडोल ट्रक ड्राइवर बना मसीहा: ब्रेक फेल बस को टक्कर देकर रोका,...

शहडोल ट्रक ड्राइवर बना मसीहा: ब्रेक फेल बस को टक्कर देकर रोका, 50 से अधिक कावड़ियों की बचाई जान

मध्य प्रदेश के शहडोल, पथखई घाट पर एक बड़े हादसे को टालते हुए एक अज्ञात ट्रक ड्राइवर ने अद्भुत साहस और समझदारी का परिचय दिया। छत्तीसगढ़ के रायपुर से कावड़ियों को लेकर मैहर मंदिर दर्शन के लिए जा रही एक बस का ब्रेक अचानक पथखई घाट पर फेल हो गया। घाटी के तीव्र मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर तेजी से खाई की ओर बढ़ने लगी। बस में करीब 50 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे, जो सभी शिवभक्ति के लिए कावड़ यात्रा पर निकले थे।

कांवड़ियों से भरी बस खाई में पटलने से बची

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस के ब्रेक फेल हुए, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वाहन खतरनाक रफ्तार से ढलान की ओर बढ़ने लगा। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और स्थिति पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा एक ट्रक सामने आया, जिसके चालक ने बिना समय गंवाए सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना ट्रक को बस के सामने खड़ा कर दिया।

बस ट्रक से टकराकर वहीं रुक गई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस टक्कर में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सौभाग्यवश कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही सिंहपुर थाना प्रभारी मुन्ना लाला राहंगडाले मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित थाना परिसर लाया गया। पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों के भोजन, पानी और विश्राम की समुचित व्यवस्था की। साथ ही क्षतिग्रस्त बस की मरम्मत कराकर कावड़ियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

इस साहसिक घटना के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन ट्रक ड्राइवर की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं। जिसने न केवल यात्रियों की जान बचाई, बल्कि अपने अद्भुत साहस से एक उदाहरण प्रस्तुत किया। ट्रक चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस उसकी जानकारी जुटाने में लगी है ताकि उसे सम्मानित किया जा सके।

बाल बाल बची कांवड़ियों की जान

पथखई घाट जैसे खतरनाक इलाकों में यह घटना एक चेतावनी भी है कि ऐसे रास्तों पर ड्राइवरों को सतर्कता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रशासन द्वारा भी इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था और संकेतों को लेकर जल्द समीक्षा की संभावना जताई जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments