Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने पर सीधे मुस्लिम पिछड़ा वर्ग (BCM) कोटे के तहत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज।

BSA Gold Star 650...

BSA Gold Star 650 के दो नए स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च हो गए हैं। जानें बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लेगेसी वेरिएंट्स की नई कीमतें, 4 साल की वारंटी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल।

SIR विवाद के बीच...

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग ने यूपी-एमपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट (SSR) करने का दिया आदेश. 1 जनवरी 2027 होगी कट-ऑफ तारीख, जानें क्या बदलेंगे नियम.

शाहपुरा जनपद के पंचायत...

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव मनोहर आर्मो...
Homeमध्य प्रदेशसतना बीच क्लास सो रहे थे दो शिक्षक, डीईओ ने दी ये...

सतना बीच क्लास सो रहे थे दो शिक्षक, डीईओ ने दी ये कठोर सजा

Satna DEO Action: सतना के भंवर स्कूल में क्लास में सोने की दो शिक्षकों को सजा मिली है. जिला के शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है.

मध्य प्रदेश के सतना जिला के सरकारी माध्यमिक स्कूल भंवर संकुल केंद्र, उमावि करसरा में पदस्थ दो शिक्षकों का कक्षा के अंदर सोना भारी पड़ गया. वीडियो और फोटो 22 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए संकुल प्राचार्य द्वारा जांच कराई गई. जांच प्रतिवेदन 26 जुलाई में यह पुष्टि की गई कि वीडियो में दिखाई दे रहे शिक्षक सुंदरलाल लड़िया, प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक और वीरन कुमार कुम्हार, मूल पद सहायक शिक्षक (उच्च पद प्रभार शिक्षक) हैं. इनको जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत निलंबित कर दिया है.

टेबल पर पैर रखकर सो रहे थे

इन दोनों शिक्षकों को शाला समय में अध्ययन कक्ष में टेबल पर पैर रखकर सोते हुए पाया गया, जो कि विभागीय नियमों का खुला उल्लंघन है. यह कृत्य मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है. इस अनुशासनहीनता को दृष्टिगत रखते हुए दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. निलंबन अवधि में दोनों शिक्षकों का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मझगवां नियत किया गया है. नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी.

डीईओ ने दिए संजीदगी के निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारी कंचन खरे ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि शिक्षकों से अनुशासन और जवाबदेही की पूर्ण अपेक्षा है, तथा इस प्रकार की लापरवाही एवं अनुचित आचरण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments