Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने पर सीधे मुस्लिम पिछड़ा वर्ग (BCM) कोटे के तहत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज।

BSA Gold Star 650...

BSA Gold Star 650 के दो नए स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च हो गए हैं। जानें बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लेगेसी वेरिएंट्स की नई कीमतें, 4 साल की वारंटी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल।

SIR विवाद के बीच...

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग ने यूपी-एमपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट (SSR) करने का दिया आदेश. 1 जनवरी 2027 होगी कट-ऑफ तारीख, जानें क्या बदलेंगे नियम.

शाहपुरा जनपद के पंचायत...

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव मनोहर आर्मो...
Homeमध्य प्रदेशसीधी लीला साहू की कोशिश लाई रंग, गांव की सड़क का काम...

सीधी लीला साहू की कोशिश लाई रंग, गांव की सड़क का काम हुआ शुरु, गर्भवती ने खुद वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

सीधी/ मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट विधानसभा की यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लीला साहू की अपील के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरु हो चुका है। लीला साहू ने अपने फेसबुक id में वीडियो साझा कर जानकारी दी। गर्भवती लीला साहू ने बताया कि खड्डी से बगैहा टोला मार्ग की 10 किलोमीटर की सड़क पर कार्य शुरु हो चुका है। सड़क पर जेसीबी और रोलर के माध्यम से टेम्परेली वाहन चलने लायक कार्य कराया जा रहा है। बता दें कि गर्भवती लीला साहू ने सड़क को लेकर प्रधानमंत्री से लेकर सभी नेताओं से गुहार लगाई थी।

9 महीने की गर्भवती लीला साहू ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने बदहाल कच्ची सड़क का जिक्र किया और कहा कि यह मझौली और रामपुर नैकिन तहसील को जोड़ती है, जो लगभग 30 गांवों के लिए जीवन रेखा है। कच्चा होने के कारण बारिश के दिनों में यह रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है। कहीं बसें फंस जाती हैं तो कहीं ट्रक पलटने जैसे हादसे सामने आते हैं। हाल ही में एक बस कीचड़ में फंसी, जिसे ट्रैक्टर से निकालना पड़ा और दो दिन बाद एक ट्रक पेड़ से टकराने से पलटने से बाल-बाल बच गया। ऐसे में लोगों की जान खतरे में पड़ रही है लेकिन प्रशासनिक संवेदनाएं बिल्कुल लापता है।

उन्होंने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को संबोधन करते हुए कहा था कि वे हाईवे तो खूब बनवा रहे हैं, लेकिन 10 किलोमीटर की सड़क नहीं बनवा पा रहे हैं। गौरतलब है कि लीला साहू सोशल मीडिया के ज़रिए सड़क निर्माण को लेकर कई बार सरकार का ध्यान खींच चुकी हैं। नितिन गडकरी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग कर चुकी हैं। उनका एक वीडियो तो जमकर वायरल हुआ था लेकिन सड़क की हालत जस की तस बनी हुई थी। फिलहाल लीला की डिलीवरी से पहले सड़क का काम शुरु होना किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments