Monday, September 28, 2026

TOP NEWS

ब्राह्मणों ने कभी राज...

शिवपुरी में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में बोले पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा- जो ब्राह्मणों का विरोध कर रहे हैं, उनके अंदर का दानव जाग्रत हो गया है। राहुल गांधी के ईवीएम वाले बयान पर भी साधा निशाना। पढ़ें पूरी खबर।

CEC के खिलाफ भोपाल...

भोपाल में CEC के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर का घेराव; मतदाता सूची में गड़बड़ी का लगाया आरोप। पूरी खबर पढ़ें।

नेशनल हाईवे से महज...

आंगनवाड़ी और प्राथमिक स्कूल तक पहुंचने के लिए कीचड़ से गुजरने को मजबूर...

उज्जैन ब्रेकिंग: शाही मस्जिद...

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर भारी बवाल। उग्र भीड़ के भयंकर पथराव के बाद पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, क्राइम ब्रांच की महिला TI पुष्पा पांचाल सहित कई पुलिसकर्मी घायल। इलाका छावनी में तब्दील, देखें पूरी रिपोर्ट।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस कस्टडी में बनाई रील, लिखा- 'जेल...

इंदौर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस कस्टडी में बनाई रील, लिखा- ‘जेल से ही चलाएंगे सिस्टम’; 2 दिन की रिमांड पर आरोपी


विशेष संवाददाता, इंदौर
शहर के कानून व्यवस्था और पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठाते हुए एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदौर के एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने पुलिस कस्टडी के दौरान ही सोशल मीडिया के लिए रील बना डाली। इतना ही नहीं, आरोपी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करते हुए बेबाक अंदाज में लिखा— “जेल से ही पूरा सिस्टम चलाएंगे।”


वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और सुरक्षा में चूक की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
2 दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से उसके आपराधिक नेटवर्क, सोशल मीडिया के जरिए खौफ फैलाने की साजिश और कस्टडी के दौरान मोबाइल फोन तक उसकी पहुंच कैसे हुई, इस संबंध में सख्त पूछताछ कर रही है।


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल


पुलिस हिरासत में मोबाइल का इस्तेमाल और इस तरह की रील बनाकर पोस्ट करना, पुलिस अभिरक्षा की सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। आम जनता के बीच खौफ कायम करने और अपनी धक जमाने के मकसद से बनाई गई इस रील के बाद, जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी जांच की गाज गिर सकती है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों के साथ-साथ इस हरकत के लिए भी अलग से कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और कस्टडी में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments