Thursday, September 17, 2026

TOP NEWS

76वां जन्मदिन और 25...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर विशेष रिपोर्ट। जानिए वडनगर की गलियों से लेकर लगातार तीसरी बार देश के 'प्रधान' बनने तक, उनके 25 वर्षों के ऐतिहासिक और अजेय राजनीतिक सफर की अनकही कहानी।

हाईकोर्ट से इंदौर के...

इंदौर के वार्ड 65 से भाजपा पार्षद कमलेश कालरा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने उनके OBC जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली कांग्रेस प्रत्याशी सुनील यादव की याचिका को खारिज कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

CRIMEX तान्या बनर्जी हत्याकांड—रिश्तों...

तान्या बनर्जी हत्याकांड 2006: जानिए कैसे बेंगलुरु पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड्स और फॉरेंसिक साक्ष्यों के जरिए सुलझाई एकतरफा प्यार में हुई हत्या की ये खौफनाक मिस्ट्री।

चरित्र के शक में...

Hardoi Crime: हरदोई में चरित्र पर शक के चलते पति ने सोती हुई पत्नी की बेरहमी से हत्या की और खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया। जानिए पुलिस की कार्रवाई और पूरी वारदात।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : पुलिस थाने में पूछताछ के दौरान युवक को आया हार्ट...

इंदौर : पुलिस थाने में पूछताछ के दौरान युवक को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत…।

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवक की पुलिस थाने में पूछताछ के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पूछताछ से युवक इस कदर घबरा गया कि बेसुध होकर गिर पड़ा, पुलिसकर्मी उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। युवक कॉलेज का स्टूडेंट था और धार जिले का रहने वाला था जिससे लड़की भगाने के आरोप में पुलिस पूछताछ कर रही थी और इसी दौरान ये घटना हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कुछ युवक पकड़कर लाए थे थाने

इंदौर के चंदन नगर थाने का ये मामला है। बताया जा रहा कि बीकॉम का छात्र बुधवार को धार से बस से इंदौर पहुंचा था। इंदौर पहुंचते ही धार जिले के ही रहने वाले कुछ युवक उसे पकड़कर थाने लेकर आए थे। युवकों का आरोप था कि वो लड़की को भगाकर लाया है। पुलिस इसी संबंध में युवक से पूछताछ कर रही थी तभी वो इस कदर घबरा गया कि बेसुध होकर थाने में गिर पड़ा। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

घबराहट से आया हार्ट अटैक

डॉक्टर के मुताबिक मृतक छात्र का पोस्टमार्टम किया गया है प्रारंभिक तौर पर घबराहट और डिप्रेशन के कारण हार्ट अटैक आने से मौत की संभावना नजर आ रही है। इधर युवक की मौत की खबर लगते ही उसके परिजन इंदौर पहुंचे जहां युवक की बहन ने अपने भाई की हत्या का आरोप उन युवकों पर लगाया है जो कि उसे पकड़कर थाने लाए थे। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments