Tuesday, April 28, 2026

TOP NEWS

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...

पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम...

शहपुरा- भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार एवं किसान वर्ग को मजबूत नेतृत्व...

चौरा जलाशय की नहर...

नहरों की मरम्मत कार्य मई-जून तक पूर्ण हो जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू बीकेएस* डिंडौरी...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता नरेंद्र सलूजा का हार्ट...

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता नरेंद्र सलूजा का हार्ट अटैक से निधन हो गया है,पूरे प्रदेश में शोक की लहर।

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्यप्रदेश के इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। हार्ट अटैक आने पर नरेन्द्र सलूजा को परिवार के सदस्य अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। नरेन्द्र सलूजा के निधन से भाजपा में शोक की लहर है।

दरअसल, वह दो दिन पहले सीहोर के रिसार्ट में शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। अचानक उनकी बुधवार की सुबह तबियत खराब हो गई। उनके साथ में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा भी थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गैस की गोली खाई थी। इसके बाद इंदौर के लिए रवाना हो गए थे। फिर वह दोपहर तीन बजे के करीब इंदौर पहुंचे और उन्हें अचानक चक्कर आ गया। जिसके बाद वह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में खंडवा रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे

नरेंद्र सलूजा 25 नवंबर 2022 को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। काफी समय कांग्रेस में रहने के बाद नरेंद्र सलूजा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेहद करीबी माने जाते थे और कांग्रेस में लंबे समय तक मीडिया के समन्वयक थे। सलूजा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वन मंत्री विजय शाह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। उस समय सलूजा का भाजपा में चले जाना कांग्रेस के लिए काफी बड़ा झटका था। भाजपा में आने के बाद सलूजा भाजपा में भी काफी एक्टिव रहे और कई पदों पर अपने बयानों से चर्चाओं में रहे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments