Friday, September 18, 2026

TOP NEWS

बूढ़ी मांडू -इतिहास के...

"इतिहास के पन्नों में दफन मध्य प्रदेश की अनमोल विरासत 'बूढ़ी मांडू' आज संरक्षण के अभाव और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। जानिए आठवीं से दसवीं शताब्दी के राष्ट्रकूट, परमार और प्रतिहार कालीन अद्भुत विसारा वास्तुकला और ऐतिहासिक धरोहरों की वर्तमान दयनीय स्थिति।"

प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा...

प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन 20 सितंबर कोलोकतंत्र के...

इंदौर के व्यापारियों का...

इंदौर में UPI मर्चेंट फीस के खिलाफ व्यापारियों का बड़ा मोर्चा। दुकानों पर पोस्टर अभियान शुरू, 10 लाख मोबाइल तक विरोध पहुंचाने का लक्ष्य। पूरी खबर पढ़ें।

पासपोर्ट नियमों में बड़ा...

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों (Passport Rules 2026) में बड़ा बदलाव किया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने नया पासपोर्ट बनवाने और रिन्यू कराने की फीस में भारी बढ़ोतरी की है, साथ ही 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी को भी घटा दिया है। जानिए नॉर्मल और तत्काल पासपोर्ट का नया फीस स्ट्रक्चर और पूरी खबर।
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : पहलगाम हमले को देखते हुए पीएम मोदी ने कानपुर दौरा...

कानपुर : पहलगाम हमले को देखते हुए पीएम मोदी ने कानपुर दौरा किया रद्द

( कानपुर संवाददाता विशाल सैनी )

  • भाजपा के नेताओं एवं जिलाधिकारी ने दौरे के रद्द होने की पुष्टि की

कानपुर-पहलगाम की आतंकी घटना के बाद पीएम मोदी सउदी अरब से भारत लौट आए हैं. वह इस मामले को लेकर सुरक्षा अधिकारियों समेत एजेंसी प्रमुखों से बातचीत कर रहे हैं. इस दौरान 24 अप्रैल को उनका कानपुर का दौरा रद कर दिया गया है बता दें कि पीएम मोदी को 24 अप्रैल को कानपुर आना था इस दौरे में वह कानपुर समेत सूबे के अन्य शहरों को 20 हजार 656 करोड़ रुपये की परियोजानाओं का तोहफा देने वाले थे इसके साथ ही कानपुर के 5 नए मेट्रो स्टेशन का भी उन्हें उद्घाटन करना था. उनके दौरे की तैयारियों को लेकर रविवार को सीएम योगी भी कानपुर पहुंचे थे. उन्होने अफसरों को सारी तैयारियां दुरुस्त करने का निर्देश दिया था.

पहलगाम हमले के बाद रद हुआ पीएम का दौरा: पहलगाम की आतंकी घटना के बाद पीएम मोदी सउदी अरब से अपना दौरा रद कर भारत लौट आए. वह सुरक्षा एजेंसियों समेत देश के आला अफसरों के साथ इस मसले को लेकर गहन मंत्रणा कर रहे हैं. वहीं, 24 अप्रैल को उनका कानपुर आगमन का कार्यक्रम फिलहाल रद कर दिया गया है. भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की इसकी पुष्टि की है पीएम मोदी ने कहा है कि वह इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं.

लोक लेखा समिति ने रद्द की बैठक: वहीं, लखनऊ में उत्तर प्रदेश में विधानसभा लोक लेखा समिति की सभी बैठक स्थगित कर दी गई है. पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद यह फैसला लिया गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments